England Cricket Team: वर्ल्ड कप 2023 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। इंग्लिश टीम 9 में से छह मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई और टीम पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान से भी नीचे रही। इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर रही और जैसे-तैसे आखिरी दो मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन इसके बावजूद टीम का निराशाजनक प्रदर्शन कोई नहीं भूल पाएगा। इस पर अब इंग्लैंड क्रिकेट ने भी एक्शन ले लिया है।
9 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जहां उसे तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 3 दिसंबर से शुरू होगी और 21 दिसंबर तक यह दौरा चलेगा। लेकिन खास बात यह रही कि वर्ल्ड कप 2023 के इंग्लैंड के स्क्वॉड से बेहद अलग स्क्वॉड अब इस सीरीज के लिए जारी किया गया है। इस नए स्क्वॉड से उन 9 खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है जो वर्ल्ड कप 2023 में टीम के साथ थे। इस टीम में जो रूट, जॉन बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, मार्क वुड, डेविड विली जैसे कई नाम नहीं हैं। इनमें से एक दो खिलाड़ियों को टी20 स्क्वॉड में जगह मिली है लेकिन वनडे टीम से सब बाहर हैं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: चार दिन तक होंगे सेमीफाइनल, दो दिन का होगा फाइनल! क्या हैं नॉकआउट के पूरे नियम
इंग्लैंड का स्क्वॉड
वनडे स्क्वॉड- जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, गस अटकिंसन, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैस क्रॉली, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टली, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, फिल साल्ट, जोश टॉन्ग, जोन टर्नर।
टी20 स्क्वॉड- जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, गस अटकिंसन, हैरी ब्रूक, मोईन अली, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टॉन्ग, रीस टॉप्ली, जोन टर्नर, क्रिस वोक्स।
यह भी पढ़ें:- England को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स जल्द ही ले सकते हैं संन्यास! Stokes के बयान ने सभी को चौंकाया
क्या है इस सीरीज का पूरा शेड्यूल?
वनडे
- पहला वनडे: 3 दिसंबर, Sir Vivian Richards Stadium, Antigua
- दूसरा वनडे: 6 दिसंबर, Sir Vivian Richards Stadium, Antigua
- तीसरा वनडे: 9 दिसंबर, Kensington Oval, Barbados
टी20
- पहला टी20: 12 दिसंबर, Kensington Oval, Barbados
- दूसरा टी20: 14 दिसंबर, Grenada National Stadium, Grenada
- तीसरा टी20: 16 दिसंबर, Grenada National Stadium, Grenada
- चौथा टी20: 19 दिसंबर, Brian Lara Cricket Academy, Trinidad
- पांचवां टी20: 21 दिसंबर, Brian Lara Cricket Academy, Trinidad
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines