ENG vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। एक समय पर 82 पर 3 विकेट खोकर अच्छी स्थिति में दिख रही इंग्लैंड टीम महज 131 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट की पहली पारी में यह इंग्लैंड का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। इसके साथ ही इंग्लिश टीम का यह एकदिवसीय क्रिकेट में प्रोटियाज के खिलाफ खेलते हुए चौथा सबसे छोटा स्कोर भी है। वियान मुल्डर और केशव महाराज ने गेंद से जमकर कहर बरपाया। मुल्डर ने तीन विकेट झटके, तो महाराज ने सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए।
शर्मसार इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद जो रूट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 14 रन बनाकर चलते बने। कप्तान हैरी ब्रूक अनलकी रहे और 12 रन बनाकर रनआउट हो गए। जोस बटलर भी फ्लॉप रहे और 15 रन ही बना सके।
जेमी स्मिथ ने टीम की ओर से सर्वाधिक 54 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। स्मिथ के आउट होते ही इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और देखते ही देखते पूरी टीम 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के आखिरी छह बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 20 रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में यह इंग्लैंड का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।
हेडिंग्ले में दूसरा सबसे छोटा टोटल
इंग्लैंड का यह हेडिंग्ले मैदान पर भी वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे छोटा टोटल है। इससे पहले 1975 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए इस ग्राउंड पर पूरी इंग्लिश टीम महज 93 रन बनाकर ढेर हो गई थी। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सिर्फ 24.3 ओवर में ऑलआउट किया। प्रोटियाज टीम की ओर से केशव महाराज का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने चार इंग्लिश बल्लेबाजों को चलता किया। वहीं, वियान मुल्डर की झोली में 3 विकेट आए।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines