SL vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने तीसरा वनडे मुकाबला 53 रनों से अपने नाम कर लिया है. इंग्लिश टीम से मिले 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 304 रन बनाकर ढेर हो गई. पवन रत्नायके ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में 121 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम की हार को नहीं टाल सकी.
इंग्लिश टीम की ओर से गेंदबाजी में आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.
बेकार गई पवन की शतकीय पारी
358 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही. पाथुम निशंका और कामिल मिशारा ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े. कामिल 22 रन बनाकर आउट हुए. कुशल मेंडिस 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, निशंका ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 25 गेंदों में 50 रन जड़े.
पवन रत्नायके एक छोर संभालकर खड़े रहे, लेकिन दूसरे एंड से श्रीलंका ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. पवन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 115 गेंदों में 121 रन जड़े. अपनी इस इनिंग के दौरान पवन ने 12 चौके और एक सिक्स जमाया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अय्यर को चांस, अर्शदीप की वापसी, सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव!
रूट-ब्रूक ने जड़ा शतक
इससे पहले इंग्लैंड की ओर से जो रूट और हैरी ब्रूक ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. रूट ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक जमाया और 108 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने जमकर तबाही मचाई और उन्होंने महज 66 गेंदों में 136 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 66 गेंदों की अपनी इनिंग में इंग्लिश कप्तान ने 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 136 रनों की नाबाद पारी खेली.
उन्होंने 11 बार बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 9 दफा गेंद को हवाई यात्रा पर दर्शकों के बीच भेजा.ब्रूक की विस्फोटक पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 357 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines