England Playing 11: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रूक टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, 22 साल के तेज गेंदबाज सोनी बेकर पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लिश टीम की ओर से डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। बेकर ने हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट में हैट्रिक लेकर अपने नाम की सनसनी फैलाई थी। जोफ्रा आर्चर को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है, जबकि आदिल राशिद को भी टीम में रखा गया है।
इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जेमी स्मिथ और बेन डकेट ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जो रूट को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है। हैरी ब्रूक नंबर चार पर खेलते हुए दिखाई देंगे, तो जोस बटलर नंबर चार की पोजीशन को संभाल सकते हैं।
जैकब बेथेल को भी टीम में रखा गया है। वहीं, विल जैक्स भी बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। तेज गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर के हाथों में होगी और उनका साथ ब्रायडन कार्से और 22 वर्षीय तेज गेंदबाज सोनी बेकर देते हुए दिखाई देंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी आदिल राशिद संभालेंगे।
हैट्रिक लेकर मचाई थी सोनी बेकर ने सनसनी
सोनी बेकर को द हंड्रेड टूर्नामेंट में अपनी शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है। इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टूर्नामेंट में बेकर ने हैट्रिक लेकर खूब वाहवाही बटोरी थी। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर डेविड मलान, लुइस जोर्जरी और जैकब डफी को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई थी। कप्तान हैरी ब्रूक ने बेकर की विकेट लेने की काबिलियत पर भरोसा जताया है। सीरीज का पहला वनडे मैच 2 सितंबर को लीड्स में खेला जाना है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines