Jamie Overton: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकाल समय तक के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। ओवरटन इंग्लैंड की ओर से अब तक कुल दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ओवरटन का कहना है कि काफी सोचने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।
ऑलराउंडर का कहना है कि लगातार हो रही क्रिकेट की वजह से हर फॉर्मेट में अपना 100 प्रतिशत देना आसान बात नहीं है और वह आगे अब व्हाइट बॉल पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। इंग्लैंड मेंस क्रिकेट के डायरेक्ट रॉब की ने ओवरटन के फैसले को बड़ा झटका बताया है। उनका कहना है कि ओवरटन भविष्य में होने वाले टेस्ट मैचों में टीम की प्लानिंग का हिस्सा थे।
जेमी ओवरटन ने लिया ब्रेक
इंग्लैंड के उभरते हुए ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकाल समय तक के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। ओवरटन का कहना है कि इस समय 12 महीने क्रिकेट खेली जा रही है और हर फॉर्मेट में अपना 100 प्रतिशत देना काफी मुश्किल है। इंग्लिश खिलाड़ी के अनुसार, यह आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर थका देता है। इसी कारण वह रेड बॉल क्रिकेट से अभी ब्रेक लेकर व्हाइट गेंद की क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।
2 टेस्ट खेलकर ही लिया ब्रेक
जेमी ओवरटन का फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। इंग्लैंड की ओर से अभी उन्होंने सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनकी झोली में 4 विकेट आए हैं, जबकि उन्होंने 106 रन बल्ले से भी बनाए हैं। सिर्फ 2 टेस्ट खेलकर ओवरटन का क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से ब्रेक लेने का निर्णय समझ से परे हैं।
उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अभी हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान खेला था। हालांकि, ओवरटन ने अपने टेस्ट डेब्यू 2022 में किया था, लेकिन तीन साल के अंदर वह सिर्फ दो ही टेस्ट मैचों में टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे हैं।
संबंधित खबरें
400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
7 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
20 mins agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
25 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines