ENG W vs SA W: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है. इस मुकाबले के दौरान मैदान पर कई मैच विनर खिलाड़ियों की मौजूदगी रहने वाली हैं. इन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में भी वो असर देखने को मिल सकता है.
दक्षिण अफ्रीका की टीम में मौजूद हैं कई स्टार
सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्स पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इस खिलाड़ी ने 7 मैचों में 50.17 की औसत से अब तक 301 रन बनाए हैं. लौरा ने इस दौरान 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने भी शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. म्लाबा ने 7 मैचों में 18.91 की औसत से 11 विकेट अपने नाम किए हैं. म्लाबा अफ्रीकी टीम के लिए हर जरूरत के मौके पर विकेट निकालते हुए नजर आती हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में नया ड्रामा शुरू, मोहम्मद रिजवान ने लिया सीधा PCB से ‘पंगा’! कप्तानी छिनने के बाद दिखाई नाराजगी
इंग्लैंड की इन 3 खिलाड़ियों पर होगी नजर
शानदार फॉर्म में नजर आ रही इंग्लैंड की महिला टीम के लिए लिन्सी स्मिथ ने 7 मैचों में 15.50 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किया है. लिन्सी ने भी अहम मौके पर इंग्लिश टीम के लिए विकेट निकाला है. इसके अलावा स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने भी 6 मैचों में 15.33 की बेहद शानदार औसत से 12 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि इंजरी के कारण उनके खेलने पर संदेह जताया जा रहा है. इंग्लिश टीम इस खिलाड़ी को हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में जरूर खिलाना चाहेगी. बल्लेबाजी में पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने बल्ले से धमाल मचाया है. नाइट ने 7 मैच की 6 पारियों में 57.60 की औसत से 288 रन अब तक जोड़े हैं. हीथर अनुभवी बल्लेबाजी होने के कारण मुश्किल समय में टीम के लिए खड़ी नजर आती हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कैनबरा में बारिश बिगाड़ेगी पहले T20I का खेल? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines