नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में इंग्लिश टीम ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 213 रन ठोक डाले। ये वुमंस टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
डेनी वॉट ने मचाया तूफान
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए ओपनर डेनी वॉट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 59 रन कूट डाले। डेनी ने 7 चौके-2 छक्के ठोक 178.79 की स्ट्राइक रेट से रन जड़े। हालांकि उनकी जोड़ीदार सोफिया डंकले महज 2 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि तीसरे नंबर पर उतरीं एलिस केप्सी भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद मैदान पर मानो तूफान आ गया।
और पढ़िए – कंगाली में आटा गीला, पाकिस्तान पर लग गया 5 रनों का जुर्माना, देखें वीडियो
नेट ब्रंट और एमी जोंस ने मचाया गदर
चौथे नंबर पर उतरीं बल्लेबाज नेट सीवर ब्रंट ने ऐसा बवंडर मचाया कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। नेट ब्रंट ने 40 गेंदों में 202.50 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 81 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 12 चौके-1 छक्का जड़ा। कप्तान हीदर नाइट 4 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन नेट के साथ छठे नंबर पर उतरीं विकेटकीपर एमी जोंस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने विस्फोटक पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 47 रन जड़े। इस तरह इंग्लैंड ने 20 ओवर में 213 रन का स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
और पढ़िए – Brunt ने काटा बवाल, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया गदर, देखें वीडियो
https://twitter.com/ICC/status/1628053310514114563?cxt=HHwWhsC9iYb3gJgtAAAA
बहरीन के नाम दर्ज है ओवरऑल रिकॉर्ड
महिलाओं के T20i में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बहरीन के नाम दर्ज है। बहरीन ने पिछले साल सउदी अरब के खिलाफ एक विकेट खोकर 318 रन ठोके थे। जिसमें दीपिका रसांगिका की 66 गेंदों में नाबाद 161 रन की पारी शामिल थी। इंग्लैंड का महिलाओं के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 25 वां सबसे ज्यादा स्कोर भी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines