ENG W vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला इंग्लैंड के ब्रिस्टल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की स्टार प्लेयर सोफी एक्लेस्टोन ने एक कमाल की कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
सोफी एक्लेस्टोन ने लपका शानदार कैच
दरअसल, मुकाबले में जब ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग चल रही थी तब 13वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार कैच पकड़ा। यह ओवर नेट साइवर-ब्रंट लेकर आई थीं और क्रीज लीचफील्ड के पास थी। इस ओवर में नेट स्काइवर ब्रंट की पहले ही गेंद पर उन्होंने गेंद को सीधे मिड ऑन की तरफ मारा, जहां पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार कैच पकड़ लिया।
हवा में उछलकर पकड़ा कैच
जैसे बॉल को उन्होंने अपनी तरफ आता देखा तो हवा में उछलकर बाएं हाथ से बॉल को लपक लिया। इसके बाद वह जमीन पर गिरीं। यह कैच किसी भी एंगल से आसान नहीं था। कई मौकों पर इस तरह के कैच लेते वक्त बड़े-बड़े मेंस क्रिकेटर भी फेल नजर आए हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
मैच का हाल, इंग्लैंड को बनाने होंगे 264 रन
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 263 रन बनाए हैं। टीम के लिए बेथ मूनी ने 99 गेंद पर 81 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा एलिसे पैरी ने 51 गेंद पर 41 रनों का योगदान दिया। वहीं इंग्लैंड के लिए नैट सीवर ब्रंट और लौरेन वेल ने 2-2 विकेट निकाले। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 264 बनाने होंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड- सोफिया डंकले, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, केट क्रॉस, लॉरेन बेल
ऑस्ट्रेलिया- एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines