नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एशेज सीरीज 2023 के तहत खेला गया एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए 268 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 178 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 473 रन बनाए थे।
जवाब में इंग्लैंड ने 463 रन बनाए। इससे ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों की लीड मिली। इसके बाद टीम दूसरी पारी में 257 रन बनाकर आउट हो गई। जिसके बाद इंग्लैंड को 268 रनों का टार्गेट दिया गया, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनी व्हाट के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सकीं। डेनी ने 54 रन बनाए, जबकि पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत में एश्ले गार्डनर का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रचा।
एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बनीं
एश्ले ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 66 रन देकर 8 विकेट चटकाए। वह महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 8 विकेट चटकाने वाली दूसरी क्रिकेटर बन गईं। अब तक टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भारत की नीतू डेविड के नाम दर्ज था। जिन्होंने 1995 में जमशेदपुर में इंग्लैंड के खिलाफ 53 रन देकर 8 विकेट लिए थे। अब गार्डनर बेस्ट बॉलिंग फिगर्स में दूसरे स्थान पर आ गई हैं। पिछली पारी में चार विकेट लेने के बाद गार्डनर ने मैच में 165 रन देकर कुल 12 विकेट लिए जो टेस्ट क्रिकेट में सभी महिलाओं में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। पाकिस्तान की लेग स्पिनर शाइजा खान ने 2004 में अपने अंतिम टेस्ट के दौरान वेस्ट इंडीज के खिलाफ 226 रन देकर कुल 13 विकेट लिए थे।
आठ साल बाद हुआ ऐसा
वुमंस एशेज मैच कई मायनों में खास रहा। खास बात यह है कि महिला टेस्ट के इतिहास में आठ साल बाद किसी मैच का नतीजा निकला। अब तक इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड-भारत, ऑस्ट्रेलिया-भारत, इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच हुए सभी मैच ड्रॉ रहे थे। आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने किसी टेस्ट को जीतकर इतिहास रचा। 2015 में भी उसने जीत दर्ज की थी।
महिला टेस्ट की एक पारी में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स
8/53-नीतू डेविड (भारत) बनाम इंग्लैंड, 1995
8/66 – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 2023
7/6 – मैरी डुग्गन (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1958
वुमंस टेस्ट में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स
13/226 – शाइजा खान (पाकिस्तान) बनाम वेस्टइंडीज़, 2004
12/165 – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 2023
11/16 – बेट्टी विल्सन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, 1958
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines