हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs RSA: वनडे क्रिकेट के 54 साल के इतिहास में पहला बार हुआ ऐसा, दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड  

ENG vs RSA: वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 414 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 72 रनों पर ही सिमट गई और 342 रनों के ऐतिहासिक अंतर से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन
ENG vs RSA

ENG vs RSA: साल 1971 में पहली बार वनडे क्रिकेट खेला गया था। तब से लेकर आज तक जो इस फॉर्मेट के 54 सालों के इतिहास में नहीं हुआ था, वो आज इंग्लिश टीम ने करके दिखा दिया है। हैरी ब्रूक की टीम ने अब दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 414 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 72 रनों पर ही सिमट गई और 342 रनों के ऐतिहासिक अंतर से मुकाबला हार गई। 

जैकब बेथेल और जो रूट ने जड़ा धमाकेदार शतक 

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसका फायदा इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर उठाया। सलामी बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने 62 रनों की बेहद अहम पारी खेली। वहीं उनका साथ देते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी जो रूट ने 100 रन बनाए। युवा जैकब बेथेल ने भी 82 गेंदों में ही 110 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके बाद अंत में पूर्व कप्तान जोस बटलर ने सिर्फ 32 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके कारण ही इंग्लिश टीम 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और कार्बिन बॉश ने 2-2 विकेट झटके।

हैरी ब्रूक की टीम ने रचा इतिहास 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 72 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के 8 खिलाड़ी को दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके। इंग्लिश के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 विकेट तो वहीं ब्रायडन कार्स ने भी 2 विकेट निकाले। वहीं आदिल रशीद के नाम भी 3 विकेट हुआ। हैरी ब्रूक की टीम ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था। जब साल 2023 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया था। वहीं आज इंग्लिश टीम ने 343 रनों से जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिना शतक के ‘600’ का चमत्कार, बीते 25 सालों में ऐसा हुआ पहली बार, टूट गए सारे रिकॉर्ड  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola