ENG vs NZ: इंग्लैंड टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने T20 World Cup 2022 में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 100वां टी 20 मुकाबला खेला और 73 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड के सामने 180 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया है।
अभी पढ़ें – उधार के जूतों से प्रैक्टिस करता था…पिता सैलून चलाते हैं…बेटे ने Team India में मारी धाकड़ एंट्री
100वें टी 20 में बटलर ने रचा नया कीर्तिमान
इंग्लैंड को 179 के लक्ष्य तक पहुंचाने में कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के तूफानी अर्धशतक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने करियर के 100वें टी 20 मैच में 73 रन बनाने के बाद जोस बटलर अब इंग्लैंड के लिए टी 20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बल्ले से कुल 2486 रन निकले हैं।
जोस बटलर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ओएन मॉर्गन को पीछे छोड़ा
जोस बटलर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ओएन मॉर्गन को पीछे छोड़ा है। ओएन मोर्गन के नाम 2458 रन थे, लेकिन अब 73 रनों की बदौलत बटलर ने मॉर्गन को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में मॉर्गन के बाद एलेक्स हेल्स का नाम है, उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी 20 में 1940 रन बनाए हैं।
बटलर ने ठोके 7 चौके 2 छक्के
न्यूजीलैंड के खिलाफ जोस बटलर ने मैदान की हर दिशा में शॉट्स खेले और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। 73 रन बनाने के लिए उन्होंने 47 गेंद लीं। उनका स्ट्राइक रेट 155 से ऊपर का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 शानदार छक्के भी निकले।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1587380368986210306?s=20&t=kHkUYLtTX6t6BvwVJnLJhA
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines