ENG vs NZ head to head in ODI World Cup: आईसीसी वनडे विश्व कप का इंतजार खत्म हो गया है। विश्व कप का आगाज आज यानी 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आखिरी विश्व कप की सबसे सफल टीमें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला है। इस कड़ी में चलिए हम आपको बताते हैं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप के मैचों में अभी तक किसका पलड़ा भारी है। इस मुकाबले में कौन सी टीम विरोधी टीम पर भारी पड़ सकती है।
1975 में खेला गया था पहला मैच
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वनडे विश्व कप में अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मुकाबले में इंग्लैंड ने बाजी मारी है, जबकि अन्य 5 मैच न्यूजीलैंड के नाम रहा था। ऐसे में अभी तक विश्व कप के मैचों में दोनों टीमें बराबरी के तराजू पर खड़ी है। आज का मुकाबला जो भी टीम अपने नाम करती है, वह इस रेस में आगे निकल जाएंगे। दोनों टीमों के बीच वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला साल 1975 में खेला गया था। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 80 रनों से अपने नाम कर लिया था। दूसरा मुकाबला 1979 में खेला गया था, इंग्लैंड ने इस मैच को 9 रनों से जीत लिया था।
इसके अलावा विश्व कप का तीसरा और चौथा मुकाबला 7983 में खेला गया था, इनमें से एक मैच में इंग्लैंड ने 106 रनों से जीत दर्ज किया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से जीत दर्ज किया था। पांचवां मैच 1992 में खेला गया था, इस मैच को न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया था। छठा मैच 1996 में हुआ था, इसको भी कीवी टीम ने 11 रन से जीत लिया था। दोनों के बीच सातवां मैच 2007 में खेला गया था, जिसको एक बार फिर से न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
2019 में दोनों के हाथ लगी एक-एक जीत
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आठवां मैच साल 2015 में खेला गया था, जिसे कीवी टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद आखिरी विश्व कप में दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। पहला मैच में इंग्लैंड ने 119 रनों से जीत दर्ज कर लिया था। वहीं, दूसरा मैच भी टाई के बाद इंग्लैंड ने ही जीत लिया था, इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने विश्व कप भी अपने नाम कर लिया था। अब फैंस की नजर इस पर होगी कि आज कौन इस मैच को अपने नाम कर इस रेस में आगे निकलती है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
16 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
52 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने किया कमबैक, अय्यर-राहुल ने संभाली पारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines