✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
    • FIFA World Cup 2026
  • लेटेस्ट न्यूज
  • FIFA 2026
  • Live TV
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingPune Murder CaseBharat TiwariIran Israel WarWeatherPetrol Price
हिंदी न्यूज़ / ENG vs IND: शुभमन गिल की गलती से 250 करोड़ की डील पर लटकी तलवार, कप्तान की भूल से एजबेस्टन में नया विवाद !

ENG vs IND: शुभमन गिल की गलती से 250 करोड़ की डील पर लटकी तलवार, कप्तान की भूल से एजबेस्टन में नया विवाद !

ENG vs IND: इस वक्त भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट चल रहा है. मुकाबले के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की एक फोटो पर बवाल मचा हुआ है. इस फोटो के सामने आने के बाद 250 करोड़ की डील पर तलवार अटक गई है.

Written By: News24 हिंदी Edited By: Bhoopendra Rai | Updated: Jul 6, 2025 15:24
Shubman Gill
ENG vs IND: एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों बल्ले से भौकाल काटने वाले शुभमन गिल से एक भारी मिस्टेक हो गई है. उन पर एक बड़ा नियम तोड़ने का आरोप लगा है. गिल जाने-अनजाने में एक ऐसी गलती कर बैठे, जिससे 250 करोड़ की एक बड़ी डील पर तलवार अटक सकती है. यह नया विवाद एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन सामने आई शुभमन गिल की एक तस्वीर से उपजा है. आइए जानते हैं आखिर ये मसला क्या है और क्यों नए नवेले कप्तान सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, खेल के चौथे दिन जब शुभमन गिल भारतीय पारी को घोषित करते हैं तो उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा जाती है. जिसमें गिल काले रंग की Nike की किट पहने दिखे, जबकि बीसीसीआई का किट स्पॉन्सर इस वक्त Adidas है. अब इसी को लेकर बवाल मचा हुआ है. अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसा करना कितना सही और कितना गलत है? एडिडास के साथ डील होने के बाद भी कप्तान शुभमन गिल खुलेआम नाइकी की बनियान पहने दिखे हैं. इस पूरे मामले में एडिडास सवाल खड़े कर सकते हैं. अगर वो चाहे तो बीसीसीआई के खिलाफ नोटिस जारी कर सकता है. इतना ही नहीं वो कार्रवाई के लिए कोर्ट भी जा सकता है. अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या होता है...

गिल का नाइकी से क्या है कनेक्शन?

अब सवाल ये है कि आखिर शुभमन गिल का नाइकी से क्या कनेक्शन है. तो जान लीजिए कि गिल  NIKE के ब्रांड एंबेसडर हैं, शायद इसलिए उनके पास नाइकी की बनियान थी. एक थ्योरी ये भी है कि ब्रांड एंबेस्डर होते हुए कोई भी खिलाड़ी अगर ऐसा करता है तो इसमें उसकी गलती नहीं. इसलिए इस मुद्दे पर जवाबदेह कप्तान गिल नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड होगा.

2023 में हुई थी 250 करोड़ से ज्यादा की डील

दरअसल, साल 2023 में  बीसीसीआई ने एडिडास से हाथ मिला था. यह डील अगले 5 साल यानी 2028 तक के लिए की गई थी. इससे पहले नाइकी ही टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर था. बीसीसीआई और नाइकी की डील 2020 में खत्म हो गई थी, इसके बाद बाइजूस और एमपीएल जैसे स्पॉन्सर भी बीसीसीआई से जुड़े थे, फिर 2023 में बीसीसीआई-एडिडास के बीच 250 करोड़ से ज्यादा की डील डन हुई थी, जो अभी भी बरकरार है.

बर्मिंघम टेस्ट में बनाए 430 रन

बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है. भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 608 रनों का टारगेट दिया है. आखिर दिन इंग्लैंड के हाथ में 7 विकेट हैं और उसे 536 रन बनाने हैं.  भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे. फिर उसने इंग्लैंड को 407 रनों पर समेट दिया था. उसे 180 रनों की लीड मिली थी. इसके बाद टीम ने 427 रन किए और इंग्लैंड को 608 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया. इस मुकाबले में गिल ने  430 रन बनाए. उन्होंने पहली इनिंग में 269 जबकि दूसरी पारी में 161 रन किए थे. ये भी पढ़ें: नितिश राणा का DPL 2025 में दिखेगा जलवा, बीसीसीआई का फैसले से यू-टर्न

IND vs ENG: दूसरी पारी में जो रूट के विकेट पर विवाद, क्या टीम इंडिया के लिए हुआ इंग्लैंड से ‘धोखा’?


Topics:

shubman gill
© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.