ENG vs IND 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अब रोमांचक हो गया है. पहले दो दिन भारत ने जलवा दिखाया था, अब इंग्लैंड के खिलाड़ी पहली पारी में कमाल कर रहे हैं. 587 रनों के जवाब में एक वक्त इंग्लैंड के जब 84 रनों पर 5 विकेट गिर गए तो लगा कि शायद इंग्लैंड बिखर जाएगा, लेकिन हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ अलग ही मूड के साथ बैटिंग करने उतरे. दोनों तूफानी अंदाज में बैटिंग की और शतक ठोक डाले. इन दोनों ने के बीच 200 से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है.
दरअसल, इंग्लैंड ने अपने पहले 5 विकेट सिर्फ 84 रनों पर खो दिए थे. इसके बाद जैमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने क्रीज पर खूंटा गाड़कर बैटिंग की और 200 रनों की साझेदारी करके इतिहास रच दिया. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ऐसा पहली बार किया है जब छठे विकेट के लिए 200 रन जोड़े हैं. इससे पहले साल 2014 में ट्रेंट ब्रिज में जो रूट और जेम्स एंडरसन ने 198 रन जोड़े थे. यह साझेदारी 10वें विकेट के लिए आई थी. जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है.
इंग्लैंड के लिए टेस्ट में छठे विकेट के लिए 3 सबसे बड़ी साझेदारी
हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ, 200* रन, एजबेस्टन
क्रिस वोक्स और जॉनी बेयरस्टो- 189 रन, लॉर्ड्स
बॉब टेलर और इयान बॉथम, 171 रन, 1980, मुंबई
इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ये कमाल
यह तीसरी बार भी है जब टेस्ट मैच में छठे विकेट या उससे कम के लिए 200 रन जोड़े गए हैं. इससे पहले 1955 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया और 2009 में अहमदाबाद में भारत बनाम श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में छठे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप हुई थी.
इंग्लैंड का ऐतिहासिक कमबैक
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं. भारत ने पहले पारी में 587 रन किए थे. तीसरे दिन का दूसरा सेशन चल रहा है. हैरी ब्रूक 111 जबकि जैमी स्मिथ 132 रन बनाकर खेल रहे है. दोनों के बीच 227 गेंदों पर 215 रनों की साझेदारी हो चुकी है. अभी इंग्लैंड 288 रनों से पीछे चल रहा है. 84 रनों पर 5 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड ने ऐतिहासिक कमबैक किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: एजबेस्टन में आया जेमी स्मिथ का तूफान, टेस्ट को टी20 बना महज इतनी गेंदों में ठोका शतक
IND vs ENG: पिछली 44 पारियों में 9 शतक जड़ क्रिकेट जगत को हिलाया, इंग्लैंड के फ्यूचर स्टार ने रंग जमाया
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines