Rishabh Pant Stump Mic video: ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो अपने अलग और आक्रामक अंदाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. फॉर्मेट कोई भी हो, पंत के खेलने का अंदाज नहीं बदलता. इस वक्त वो इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बैटिंग कर रहे हैं. मुकाबले के चौथे दिन के पहले सेशन में पंत को काफी संभलकर बैटिंग करनी पड़ रही है, क्योंकि भारत ने दूसरी पारी में 92 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में क्रीज पर उतरे पंत ने राहुल के साथ पारी को संभाला.
दूसरी पारी में इंग्लैंड को बड़ा टारगेट देने के लिए ऋषभ पंत काफी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं. जब पंत क्रीज पर बॉलर्स को डिफेंस करके परेशान हो गए तो उन्होंने अपने साथी केएल राहुल से कुछ ऐसा कहा, जो स्टंप माइक में कैद हो गया और अब उसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पंत की बैटिंग देखकर लग रहा है कि संभलकर खेलने के चक्कर में वो अपने शॉट भी नहीं खेल पाए रहे. आखिरकार उन्होंने थक हारकर केएल राहुल को मजेदार अंदाज में अपनी परेशानी बताई.
ऋषभ पंत ने राहुल से क्या कहा?
दरअसल, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋषभ पंत को को कहते सुने जा सकता है कि तमीज से खेलने के चक्कर में कई खराब गेंद भी छूट जा रही हैं. ऋषभ ने कहा ‘पकी हुई बॉल भी… इतना तमीज से खेलने के चक्कर में छूट रही हैं.’ पंत के इस बयान से साफ है कि वो इंग्लिश गेंदबाजों को आसानी से अपना विकेट नहीं देना चाहते, इसलिए वो वो खुद को रोकते हुए बेहद सुझबूझ से बैटिंग कर रहे हैं.
खुद को समझाते नजर आए ऋषभ पंत
Sky Sports ने भी ऋषभ पंत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खुद से ही बात करते दिखे. वो खुद को बार-बार समझा रहे हैं कि उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है, उन्हें आराम से गेंद को खेलना है.
मैच का हाल….
अगर मुकाबले की बात करें तो हेडिंग्ले टेस्ट का आज चौथा दिन है. पहले दिन भारत ने 475 रन किए थे, फिर इंग्लैंड को 465 रनों पर रोक दिया था. इसके बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है. खबर लिखे जाने तक चौथे दिन के खेल में लंच तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत 59 बॉल पर 31 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, जबकि दूसरे छोर पर केएल राहुल 157 बॉल पर 72 रन बनाकर टिके हुए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सौरव गांगुली ने दी बड़ी सलाह, बताया कैसे इंग्लैंड में जीत सकती है टीम इंडिया
VIDEO: इस गेंदबाज ने भारतीय टीम की लुटाई लुटिया, शुभमन गिल की एक गलती पड़ी भारी?
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
46 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines