नई दिल्ली. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो नाराज हैं। इसकी वजह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू जमीं पर खेला जाने वाला वनडे सीरीज है। दरअसल, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए उनके भाई डैरेन ब्रावो के नाम पर चर्चा नहीं की है। यही नहीं उन्हें कैरेबियन बेड़े में भी शामिल नहीं किया गया है।
ड्वेन ने सोशल मीडिया पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘यह बीएस (बुलशिट) कब रुकेगी। मैं अपने भाई (डैरेन ब्रावो) के चयन न होने से आश्चर्यचकित नहीं हूं, लेकिन हालिया बदलावों के बाद मुझे टीम में थोड़ी बेहतरी की उम्मीद थी।’
यह भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर का खत्म हो गया क्रिकेट करियर? ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने खुद दिया जवाब
यह बिल्कुल स्वीकार करने लायक नहीं है। मुझे इसका मलतब नहीं समझ आ रहा है। मेरे कुछ सवाल हैं। मुझे पहले कोई बताए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में चुने जाने का मापदंड क्या है? जाहिर है यह केवल प्रदर्शन के आधार पर तो नहीं हो सकता।’
बदलाव के दौर से गुजर रही है वेस्टइंडीज:
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मौजूदा समय में कुछ सख्त कदम उठा रही है। दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाने की वजह से कैरेबियन टीम की जमकर किरकिरी हुई थी। ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बोर्ड अभी से खिलाड़ियों को तराशने में जुट गई है।
इग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीं पर खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम में कई अहम बदलाव हुए हैं। इस दौरान टीम के चयनकर्ता और पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेन्स ने कहा कि कैरेबियन टीम अगले वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए पुनर्निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। आगामी सीरीज के लिए इसी आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम:
शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शेन डाउरिच, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, केजोर्न ओटले, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और ओशाने थॉमस।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
42 mins agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
56 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines