Duleep Trophy 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी को खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब दिला दिया है. फाइनल मुकाबले में उनकी टीम ने साउथ जोन के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की और खिताब पर कब्जा कर लिया. सेंट्रल जोन ने करीब 10 साल बाद ये खिताब जीता. इससे पहले वो 2014-2015 में चैंपियन बनी थी. सेंट्रल जोन को खिताब दिलाने के लिए फाइनल में कप्तान पाटीदार और यश राठौड़ ने मेहनत की. दोनों ने शतक जमाए और टीम की जीत की नींव रखी.
फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में मौजूद बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला गया, जिसमें सेंट्रल जोन की टीम ने दोनों पारियों में कमाल किया और आखिरकार बाजी मार ली. रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी और साउथ जोन की पहली पारी को 149 रनों पर रोक दिया था. पहली पारी में साउथ जोन के लिए सारांश जैन ने 5 जबकि कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट निकाले थे, जबकि साउथ जोन के लिए तन्मय अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 31 रन किए हैं.
सेंट्रल जोन की पहली पारी में 2 खिलाड़ियों के शतक
सेंट्रल जोन ने पहले पारी में कमाल किया और 511 रन कूट डाले. कप्तान रजत पाटीदार ने 101, यश राठोड़ ने 194 और सारांश जैन ने 69 रनों की खास योगदान दिया. पहली पारी में सेंट्रल जोन को 362 रनों की लीड मिली थी. फिर साउथ जोन ने दूसरी पारी में वापसी की और 426 रन बनाए. इस बार टीम के लिए अंकित शर्मा ने 8वें नंबर पर आकर 99 रन किए. उनके अलावा कप्तान आंद्रे सिद्धार्थ ने 84 रनों का योगदान दिया. इस तरह उसने 65 रनों का टारगेट दिया.
बीसीसीआई ने शेयर की सेंट्रल जोन टीम का विनिंग मोमेंट
रजत पाटीदार की टीम को मिला था 65 रनों का टारगेट
65 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रजत पाटीदार की टीम ने 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इस पूरे मुकाबले में सेंट्रल जोन की बैटिंग और बॉलिंग का जलवा रहा. यह मुकाबला पूरे 5 दिन का था और आखिरी दिन रजत पाटीदार की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही.
दलीप ट्रॉफी 2025 फाइनल का स्कोरकार्ड देखिए
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन)- तन्मय अग्रवाल, मोहित काले, स्मरण रविचंद्रन, रिकी भुई, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर/कप्तान), आंद्रे सिद्दार्थ सी, सलमान निज़ार, अंकित शर्मा, गुरजापनीत सिंह, एमडी निधिश, वासुकी कौशिक
मध्य क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन)- यश राठौड़, दानिश मालेवार, अक्षय वाडकर, रजत पाटीदार (कप्तान), शुभम शर्मा, उपेंद्र यादव (डब्ल्यू), सारांश जैन, दीपक चाहर, आदित्य ठाकरे, कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK, Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम से सहन नहीं हुई बेइज्जती, ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर भारत के खिलाफ कर दी शिकायत
VIDEO: PAK को हारता देख बदल गया फैन, पहन ली Team India की जर्सी, फिर जो हुआ वो देखने लायक है
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
51 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines