हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs BAN: Dream 11 में आज ये खिलाड़ी दे सकते हैं आपको शानदार प्वाइंट्स, हो जाएंगे मालामाल

IND vs BAN: विश्व कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच होने जा रहा है। इन खिलाड़ियों को लेकर आप बना सकते हैं अपनी ड्रीम-11 टीम

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 IND vs BAN: ड्रीम इलेवन पर अगर आप भी टीम बनाते है तो आज का मैच आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आज विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का चौथा मैच बांग्लादेश टीम के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले आज हम आपको बताने वाले है ड्रीम-11 की टीम के बारे में और इन ग्यारह खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में लेकर आप भी बड़ा ईनाम जीत सकते हैं।

बता दें, विश्व कप में अभी तक बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों का ज्यादा दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में आप स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों पर दांव लगा सकते हैं। भारत की तरफ से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में है तो वहीं बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं।

वहीं, बात अगर स्पिन गेंदबाजों की करें तो, भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

आपको बता दें, हमेशा से ही भारतीय टीम और बांग्लादेश टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। आखिरी बार ये दोनों टीमें एशिया कप 2023 में आमने-सामने हुई थी। तब बांग्लादेश ने भारत हराया था। पिछले 4 वनडे मैचों में से बांग्लादेश ने भारत को 3 मैचों में हराया है। जिसमें से बांग्लादेश टीम ने दो मैच अपनी धरती पर जीते है।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: पुणे में बांग्लादेश टीम की खैर नहीं, विराट कोहली के आंकड़ों से दहशत में विपक्षी टीम

ऐसे में आज भारतीय टीम को बांग्लादेश से थोड़ा संभलकर रहना होगा। साल 2007 के विश्व कप में भी बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर किया था, ऐसे में बांग्लादेश एक फिर से 16 साल बाद इस रिकॉर्ड को दोहरा सकती है।

ये हो सकती है परफेक्ट ड्रीम-11

विराट कोहली (कप्तान), कुलदीप यादव (उपकप्तान), मुशफिकुर रहीम, केएल राहुल, लिटन दास, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, शाकिब अल हसन, तस्कीन अहमद।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें