Nitsh Rana-Digvesh Rathi Argument: DPL 2025 अपने अंतिम चरण पर है। कल रात दिल्ली प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच देखने को मिला। वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स आमने-सामने आए। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम था। इसी बीच उनके खिलाड़ियों नीतीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। अंपायर और खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
DPL 2025 में भिड़े नीतीश और दिग्वेश
वेस्ट दिल्ली लायंस के बल्लेबाज नीतीश राणा क्रीज पर थे और टीम को जीत के लिए काफी बड़ा लक्ष्य हासिल करना था। इसी बीच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के दिग्वेश राठी गेंदबाजी करने आए। दिग्वेश एक गेंद फेंकने से पहले रुक गए और फिर राणा ने भी राठी को अगली गेंद फेंकने से रोक दिया। यहां से उनके बीच बातचीत शुरू हुई। बाद में नीतीश ने रिवर्स स्वीप लगाकर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा और अपने बल्ले को किस किया। इसके बाद उनकी कहासुनी हो गई। दोनों आपस में बहस करने लगे। इसी बीच अंपायर और अन्य खिलाड़ियों ने आकर उन्हें अलग किया और मामला शांत हुआ। यह चीज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
DPL के एलिमिनेटर में राणा ने ठोका शतक
DPL 2025 का एलिमिनेटर मैच काफी रोमांचक रहा। जीतने वाली टीम को क्वालीफायर 2 खेलने का मौका मिलता। इसी वजह से वेस्ट और साउथ दिल्ली के बीच यह मैच अहम था। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बोर्ड पर दर्ज किए। वेस्ट दिल्ली लायंस के सामने काफी बड़ा लक्ष्य था और क्रिष यादव ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, अंकित कुमार और आयुष दोसेजा फेल हुए।
कप्तान नीतीश राणा पर बड़ी जिम्मेदारी थी और उन्होंने कमाल कर दिया। मात्र 42 गेंदों में उन्होंने शतक जड़ दिया। इसके बाद भी वो नहीं रुके। 55 गेंदों में उन्होंने 243.64 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से नाबाद 134 रन बनाए। पारी में उन्होंने कुल 15 छक्के और 8 चौके जड़े। राणा के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वेस्ट दिल्ली ने मात्र 17.1 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।
ये भी पढ़ें:- DPL 2025: सिमरजीत ने बरपाया गेंद से कहर, बल्ले से चमके आदित्य, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने कटाया फाइनल का टिकट
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines