Dewald Brevis Century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रेविस के आगे कंगारू टीम का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया। बेबी एबी ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए सिर्फ 41 गेंदों में अपना शतक ठोक डाला। वह साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही इस फॉर्मेट में प्रोटियाज टीम की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी ब्रेविस के नाम दर्ज हो गया है।
ब्रेविस ने रचा इतिहास
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रयान रिकेल्टन सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने, तो एडम मार्करम 18 रन बनाने के बाद मैक्सवेल का शिकार बने। नंबर चार पर इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस। बेबी एबी ने क्रीज पर आते के साथ ही दमदार शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। ब्रेविस के आगे कंगारू बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। उन्होंने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया।
अर्धशतक पूरा करने के बाद ब्रेविस ने अपना विकराल रूप धारण किया और अपना शतक अगली 16 गेंदों में पूरा कर लिया। ब्रेविस साउथ अफ्रीका की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह प्रोटियाज टीम की ओर से फटाफट क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। ब्रेविस ने 56 गेंदों का सामना किया और 125 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक
डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ 41 गेंदों में शतक पूरा करने के साथ ही बड़ा उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। वह टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम की ओर से फटाफट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अब ब्रेविस के नाम दर्ज हो गया है।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
9 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines