Devon Conway-Henry Nicholls Partnership: जो पिछले 27 साल में नहीं हो सका था वो डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए कर दिखाया है. कॉनवे और निकोल्स ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में कीवी टीम को जबरदस्त शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. कॉनवे के बल्ले से 56 रन निकले, तो निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हुए. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
कॉनवे-निकोल्स ने किया बड़ा कमाल
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 21.4 ओवर में 117 रन जोड़े. वनडे क्रिकेट के इतिहास में महज तीसरा मौका रहा जब न्यूजीलैंड की ओर से किसी सलामी जोड़ी ने भारतीय सरजमीं पर 100 से इससे ज्यादा रन जोड़े. कॉनवे-निकोल्स ने यह कारनामा 27 साल बाद करके दिखाया है.
इससे पहले साल 1999 में नाथन एस्टल और क्रेस स्पीयरमैन ने पहले विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप जमाई थी. वहीं, 1988 में यह कारनामा एंड्रयू जोन्स और जॉन राइट की जोड़ी ने करके दिखाया था. कॉनवे ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और एक सिक्स जमाया, जबकि निकोल्स ने 8 चौके जमाए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: बिना बल्ला थामे ही किंग कोहली ने तोड़ डाला सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि
हर्षित ने कराया कमबैक
डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की शतकीय साझेदारी से भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही थी. हालांकि, हर्षित राणा ने दो ओवर में 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई. हर्षित ने 22वें ओवर में हेनरी निकोल्स को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, कॉनवे को उन्होंने क्लीन बोल्ड करते हुए चलता किया. नंबर तीन पर उतरे विल यंग बल्ले से फ्लॉप रहे और सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने, जबकि ग्लेन फिलिप्स भी महज 12 रन बनाकर आउट हुए.
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
48 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines