Devendra Bora: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला सीजन कमाल का गुजरा था और कई युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के बूते जमकर नाम कमाया था. इस लिस्ट में देवेंद्र बोरा का भी नाम शामिल था. देवेंद्र का प्रदर्शन पिछले सीजन गेंद से शानदार रहा था. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे. इस बार देवेंद्र देहरादून वॉरियर्स की ओर से रंग जमाते हुए नजर आएंगे. टीम उनसे इस साल भी पिछले सीजन के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद करेगी.
देवेंद्र बनेंगे देहरादून वॉरियर्स के ट्रंप कार्ड
देहरादून वॉरियर्स ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए कई दमदार प्लेयर्स को अपनी टीम में जोड़ा है. इसमें देवेंद्र बोरा का भी नाम शुमार है. देवेंद्र अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. पिछले सीजन वह चैंपियन रही यूएसएन इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे. 5 मैचों में देवेंद्र ने 8 विकेट अपनी झोली में डाले थे.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के लिए धमाल मचाएंगे अनुभवी मयंक मिश्रा, पिछले सीजन भी दिखा चुके हैं दम
उनका बॉलिंग औसत 15.50 का रहा था. वहीं, उनका इकोनॉमी भी 8 का रहा था. विकेट लेने के साथ-साथ देवेंद्र के पास रनों पर लगाम लगाने की काबिलियत भी मौजूद है. साथ ही वह बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं.
एक स्पेल से लूटी थी महफिल
पिछले सीजन देवेंद्र बोरा ने अपने एक स्पेल से जमकर महफिल लूटी थी. उन्होंने तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन खर्च किए थे और 2 विकेट चटकाए थे. 32 रन देकर तीन विकेट उनका टूर्नामेंट में लास्ट सीजन बेस्ट प्रदर्शन रहा था. देवेंद्र के पास पार्टनरशिप को तोड़ने का हुनर मौजूद है. देहरादून वॉरियर्स की टीम को इस सीजन देवेंद्र से काफी उम्मीदें होंगी. देवेंद्र खुद आगामी सीजन में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल जरूर मचाना चाहेंगे.
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines