DPL 2025 Final: वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के खिताब पर कब्जा कर लिया है। 31 अगस्त को दिल्ली प्रीमियर लीग फाइनल 2025 वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट्रल दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया। हालांकि, वेस्ट दिल्ली ने सिर्फ 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और पहली बार खिताब पर भी कब्जा जमाया। वेस्ट दिल्ली की ओर से कप्तान नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर वेस्ट दिल्ली को चैंपियन बनाया।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बनाए 173 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे सिद्धार्थ जून और आर्यन राणा वेस्ट दिल्ली को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। जून के बल्ले से 7 गेंद में 10 रन निकले, जबकि राणा ने 12 गेंद में 21 रनों की पारी खेली। हालांकि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे युगल सैनी ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 48 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान जोंटी सिंधु ने निराश किया।
उन्होंने 14 गेंद में 10 रन बनाए। हालांकि लोअर मिडल ऑर्डर में प्रियांशु विजयरन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया। उन्होंने 208.33 के स्ट्राइक रेट से 24 गेंद में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे। उनकी पारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया।
नीतीश की पारी ने वेस्ट दिल्ली को दिलाई जीत
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली ने 18 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि वेस्ट दिल्ली को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। सलामी बल्लेबाज कृष यादव ने 13 रन, जबकि अंकित कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे आयुष दोसेजा ने एक गेंद में 0 रन बनाए।
वहीं, नंबर चार पर कप्तान नीतीश राणा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने 49 गेंद में 89 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान राणा ने 4 चौके के अलावा 7 छक्के भी जड़े। उनके अलावा ऋतिक शौकीन ने भी 27 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। ऋतिक शौकीन और नीतीश राणा की शानदार बल्लेबाजी ने वेस्ट दिल्ली को फाइनल मुकाबला जिताने में मदद की।
ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
वेस्ट दिल्ली की ओर से मनन भारद्वाज ने 2 विकेट झटके, जबकि शिवांक वशिष्ठ ने 2 विकेट चटकाए। वहीं सेंट्रल दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट सिमरजीत सिंह ने लिए। उन्होंने चार ओवर में 35 रन खर्च कर दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा अरुण पुंडीर को 1 और तेजस बारोका को 1 सफलता मिली।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines