DC-W vs GG-W Eliminator: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से धूल चटाई. गुजरात से मिले 169 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.
टीम की तरफ से लिजले ली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 43 रन जड़े, तो कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 41 रनों की दमदार पारी खेली. खिताबी मुकाबले में दिल्ली की भिड़ंत अब आरसीबी के साथ होगी. दिल्ली ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है.
शान से फाइनल में दिल्ली
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत दमदार रही. लिजले ली और शेफाली वर्मा ने शुरुआती ओवरों में बल्ले से जमकर धमाल मचाया. ली 24 गेंदों में 43 रनों की तेज तर्रार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटीं. वहीं, शेफाली वर्मा ने 21 गेंदों में 31 रन ठोके. पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 7.1 ओवर में 89 रन जोड़े. दोनों सलामी बैटर्स के पवेलियन लौटने के बाद लौरा वोल्वार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला.
ये भी पढ़ें: 5 भारतीय बल्लेबाज जो T20 World Cup 2026 में ठोक सकते हैं शतक, खत्म होगा 16 साल का सूखा!
वोल्वार्ट ने 24 गेंदों में 32 रन जड़े, तो जेमिमा ने सिर्फ 23 गेंदों का सामना करते हुए 41 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान कैप्टन ने 4 चौके और एक सिक्स जमाया. वेयरहम की गेंद पर मारिजाने कैप के बल्ले से निकले चौके के साथ ही दिल्ली ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
बेथ मूनी की पारी गई बेकार
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सोफी डिवाइन महज 6 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद अनुष्का शर्मा भी 13 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं. कप्तान एश्ले गार्डनर भी बुरी तरह से फ्लॉप रहीं और वह गोल्डन डक पर आउट हुईं. कनिष्का अहुजा भी 6 रन बनाकर मिन्नू मणि का शिकार बनीं.
59 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही गुजरात की पारी को बेथ मूनी और जॉर्जिया वेयरहम ने संभाला. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. वेयरहम ने 25 गेंदों में 35 रन जड़े. वहीं, मूनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बूते गुजरात की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
27 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines