Deepti Sharma: टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद वनडे सीरीज का भी आगाज भारत की बेटियों ने धमाकेदार अंदाज में किया है। साउथेम्प्टन में खेले गए पहले एकदिवीसीय मुकाबले में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 4 विकेट से धूल चटाई। टीम की जीत की नायक दीप्ति शर्मा रहीं। दीप्ति ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों पर 62 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 3 चौके और एक सिक्स जमाया। दीप्ति की बैटिंग की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बल्ले से निकला इकलौता सिक्स छाया हुआ है। दरअसल, दीप्ति ने बड़ी आसानी से एक हाथ से शॉट खेलते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया, जिसके बाद फैन्स उन्हें महिला क्रिकेट का ऋषभ पंत बता रहे हैं।
महिला क्रिकेट की ऋषभ पंत
दीप्ति शर्मा क्रीज पर सेट हो चुकी थीं और 29 रन बनाकर खेल रही थीं। गेंदबाजी अटैक पर लॉरेन बेल को बुलाया गया था। बेल के ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने जोरदार शॉट खेला। हालांकि, इस शॉट को खेलते हुए दीप्ति का एक हाथ बल्ले पर से छूट गया, लेकिन इसके बावजूद दीप्ति के शॉट में इतनी ताकत थी कि बॉल बाउंड्री लाइन के पार जाकर गिरी। इस शॉट को खेलने के बाद दीप्ति के चेहरे पर भी मुस्कान दिखी, पर गेंदबाज बेल पूरी तरह से हैरान दिखाई दीं। दीप्ति ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 90 रनों की अहम साझेदारी निभाई। दीप्ति 62 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाकर लौटीं।
टीम इंडिया ने ली 1-0 की बढ़त
भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 258 रन लगाए। टीम की ओर से सोफिया डंकले ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों पर 83 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, डेविडसन रिचर्ड्स ने 53 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में भारत की ओर से स्नेह राणा ने दो विकेट चटकाए। 259 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 48.2 ओवर में हासिल कर लिया। दीप्ति 62 रन नाबाद रहीं, तो रोड्रिग्स ने 48 रन ठोके।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines