नई दिल्ली: किसी खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचे और इस अनोखे मौके का साक्षी बनने के लिए उसका परिवार और कोच मौजूद रहें। टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली के लिए शनिवार का दिन बेहद खास बन गया।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 50वें मुकाबले में किंग कोहली ने आईपीएल में 7 हजार रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह ये मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस ऐतिहासिक पल के मौके पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा, वाइफ अनुष्का और परिवारजन मौजूद रहे।
पैर छूकर लिया गुरु का आशीर्वाद
अपने कोच राजकुमार शर्मा को देख ‘चीकू’ खुशी से फूले नहीं समाए। वे मुस्कुराते हुए उनके पास गए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गुरु-शिष्य का ये अनोखा नजारा क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद दोनों कुछ बातचीत करते नजर आए। दोनों का वीडियो आईपीएल ने अपने ट्विटर से शेयर किया है।
चयनकर्ताओं ने मुझे यहीं पहली बार देखा
किंग कोहली ने अपनी 55 रन की शानदार पारी के बाद कहा- मेरे कोच, अनुष्का और परिवार यहां है। यह स्टेडियम खास है। यहां मेरे नाम पर एक पवेलियन है। चयनकर्ताओं ने यहीं मुझे पहली बार देखा था। मेरी पूरी यात्रा यहीं से शुरू हुई। मैं इसका आभारी रहूंगा।
अनुष्का रीढ़ की हड्डी रही हैं
कोहली ने आगे कहा- अनुष्का पहले दिन से रीढ़ की हड्डी रही हैं। जीवन बहुत अच्छा रहा है और अब हमारी एक बेटी भी है, यह एक विशेष अनुभव है। वहीं कोहली ने मैच के बारे में कहा- मैं खेल के आखिरी 3 ओवरों को निशाना बना रहा था। महिपाल लोमरोर ने अविश्वसनीय पारी खेली।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines