हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs RCB: अलग रंग में दिखी दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी को 7 विकेट से हराया, फिल साल्ट की ताबड़तोड़ पारी

विज्ञापन
IPL 2023 DC vs RCB

नई दिल्ली: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अलग रंग में दिखी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि वॉर्नर 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फिल साल्ट ने तबाही मचाते हुए 45 गेंदों में 8 चौके-6 छक्के ठोक 87 रन बनाए। मिचेल मार्श 22 गेंदों में 35 और मिचेल मार्श ने 17 गेंदों में 26 रन की शानदार पारी खेली। अक्षर पटेल के 8 रनों की मदद से टीम ने 20 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा- पिच सूखी दिखती है। उम्मीद है कि आज रात ओस नहीं होगी। हमें परिस्थितियों का आकलन करना होता है और अच्छा स्कोर बनाना होता है। केदार जाधव वापस आए हैं। डेविड वॉर्नर ने कहा- हम भी पहले बल्लेबाजी करते। मुकेश कुमार एरिक नार्जे के लिए जबकि मिच मार्श दूसरे विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

आरसीबी इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाक, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद।

विज्ञापन

डीसी इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola