हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'शुक्र है वो चयनकर्ता नहीं..' डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने मिचेल जॉनसन को दिया करारा जवाब

Pakistan vs Australia Test Series: मिचेल जॉनसन ने डेविड वॉर्नर के विदाई समारोह पर उठाए सवाल। वॉर्नर के मैनेजर ने अब जॉनसन को जवाब दिया है।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

Pakistan vs Australia Test Series: ऑस्ट्रेलिया की टीम 14 दिसंबर से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान भी हो चुका है। टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी शामिल किया गया है। ये टेस्ट सीरीज वॉर्नर की आखिरी सीरीज मानी जा रही है। इस सीरीज के बाद डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले है।

वहीं डेविड वॉर्नर को विदाई देने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने एक समारोह प्लान किया है। जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सवाल खड़े किए थे। वहीं अब डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने मिचेल जॉनसन को करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें:- ‘हीरो जैसी विदाई क्यों..’ मिचेल जॉनसन ने डेविड वॉर्नर पर कसा तंज, आपसी फूट में पड़े कंगारू खिलाड़ी

वॉर्नर के मैनेजर का जॉनसन को जवाब

डेविड वॉर्नर के मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन पर पलटवार करते हुए कहा, उनका वार्नर के चयन पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने एशेज में अपनी आखिरी टेस्ट पारी के दौरान अर्धशतक बनाया था और एकदिवसीय विश्व कप में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। डेविड अच्छी फॉर्म में हैं। भगवान का शुक्र है कि मिचेल जॉनसन टेस्ट चयनकर्ता नहीं हैं।” बता दें, डेविड वॉर्नर ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

https://twitter.com/MrAnshu90/status/1731252901023195603?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1731252901023195603%7Ctwgr%5Ed5c94079abfa4a293237693b4d5ab0e724334506%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Faus-vs-pak-mitchell-jonshon-attack-on-david-warner-retirement%2F471637%2F

जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड पर उठाए थे सवाल

डेविड वॉर्नर की विदाई को लेकर मिचेल जॉनसन ने कहा था कि मेरी ये समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसे खिलाड़ी के लिए हम ये सब क्यों प्लान कर है जो टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहा हो। ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े स्कैंडल का हिस्सा रहा है। फिर भी उसकी विदाई के लिए बोर्ड ऐसी प्लानिंग कर रहा है।

साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई साल 2018 के दौरान टेस्ट सीरीज में डेविड वॉर्नर को गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था। इसमें उनके साथ स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्राफ्ट को भी गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था। जिसके बाद इन तीनों खिलाड़ियों पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 2 साल का बैन लगा दिया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें