ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यहां कंगारू टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छठवीं बार ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। फाइनल मुकाबले में जरूर अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने बल्ले से कुछ खास योगदान देने में नाकामयाब रहे, लेकिन पुरे टूर्नामेंट के दौरान उनका बल्ला जमकर चला। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से वॉर्नर (535) टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोरर रहे।
डेविड वॉर्नर ने भारतीय फैंस से मांगी माफी:
ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक जीत के बाद 37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने एक दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया है। मैच के दौरान भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि इस बार रोहित एंड कंपनी को जरुर ट्रॉफी हाथ लगेगी, लेकिन फाइनल मुकाबले में उसे मायूसी मिली। टीम इंडिया की हार के बाद कुछ फैंस मैदान में ही इमोशनल हो गए थे। इस दौरान उनके आंखों से आंसू बहते हुए भी देखा गया था।
यह भी पढ़ें- WI vs ENG: वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेस्टइंडीज ने शुरू की तैयारी, होल्डर-पूरन बाहर, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान
अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बड़ा दिल दिखाते हुए भारतीय फैंस का दर्द साझा किया है। वॉर्नर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मैं क्षमा चाहता हूं, यह बहुत ही अच्छा गेम था और माहौल तो अविश्वसनीय। भारत ने सचमुच में एक सीरियस आयोजन किया। आप सभी को धन्यवाद।’
वर्ल्ड कप 2023 में कैसा रहा वॉर्नर का प्रदर्शन?
वर्ल्ड कप 2023 में डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर चला। टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे। वहीं पुरे टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले छठवें बल्लेबाज बने।
वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 11 मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच उनके बल्ले से 11 पारियों में 48.63 की औसत से 535 रन निकले। इस दौरान वह दो शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
44 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines