Australia vs Pakistan 2nd Test Match 3rd Day: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज है। इस टेस्ट सीरीज के बाद डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे। दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
इस मैच की दूसरी पारी में डेविड वॉर्नर भले ही जल्दी आउट हो गए हो लेकिन दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया। वहीं वॉर्नर ने भी सभी दर्शकों की तरफ हाथ उठाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके अलावा डेविड वॉर्नर मैदान से बाहर जाते-जाते एक नन्हे फैन को खास तोहफा दे गए।
वॉर्नर ने नन्हे फैन को गिफ्ट किए दस्ताने
डेविड वॉर्नर की ये मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट पारी थी। जिसके बाद जब वॉर्नर आउट होने के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे तब उन्होंने अपने दस्ताने स्टेडियम में मौजूद एक नन्हे फैन को गिफ्ट कर दिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस द्वारा डेविड वॉर्नर का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में वॉर्नर महज 6 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फिर फ्लॉप हुए कप्तान, रोहित शर्मा के लिए काल कैसे बन गए हैं रबाडा, 8 मैच में 7 बार आउट
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पास अब 241 रनों की बढ़त हो गई है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श ने कमाल का प्रदर्शन किया, हालांकि मार्श अपने सतक से चूक गए। मिचेल मार्श ने 96 रनों पारी खेली।
मार्श के अलावा स्टीव स्मिथ ने 50 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मीर हमजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
34 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
44 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
5 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines