David Warner Farewell Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में आज तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए बहुत खास है। दरअसल, वॉर्नर अपने टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। उनके आखिरी मुकाबले के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर साइमन कैटिच ने 2018 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर हुए सैंडपेपर गेट के मामले को याद किया। कैटिच ने कहा कि इस कांड में सिर्फ डेविड वॉर्नर को दोषी ठहराना गलत है।
ये भी पढ़ें: AUS vs PAK: 147 साल में हुआ पहली बार, पाकिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
सिर्फ वॉर्नर को दोषी ठहराना गलत
सेन रेडियो से बात करते हुए साइमन कैटिच ने सैंडपेपर कांड को लेकर बात करते हुए कहा कि यह कहना गलता होगा कि डेविड वॉर्नर को पूरा सम्मान मिलेगा। क्योंकि लोगों को वह घटना काफी बुरी लगी थी। कई लोगों को यह यकीन तक नहीं हुआ था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐसा भी कर सकती है। हालांकि इस पूरी घटना के लिए सिर्फ डेविड वॉर्नर को दोषी ठहराना गलता होगा। इस कांड में कैमरून बैनक्रॉफ्ट और स्टीव स्मिथ भी शामिल थे।’
साइमन कैटिच ने आगे कहा कि लोगों को लगता है कि इन तीन खिलाड़ियों के अलावा भी इस कांड में और लोग जुड़े थे। उस वक्त वॉर्नर ने अपनी गलती मान ली और चुप्पी साध ली थी। बाद में उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेलकर मैदान पर वापसी की। यह आसान नहीं था उसके लिए यह बहुत बड़ी बात थी।
ये भी पढ़ें: AUS vs PAK: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे बाबर आजम? फैंस जमकर कर रहे ट्रोल
वॉर्नर पर लगा था आजीवन प्रतिबंध
2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में खेले गए मुकाबले के दौरान गेंद से छेड़खानी हुई थी। इस कांड में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, साथी खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर शामिल थे। इस कांड के बाद वॉर्नर पर आजीवन कप्तानी का प्रतिबंध लगाया गया था।
हालांकि इस कांड के बाद डेविड वॉर्नर ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मुकाम हासिल किए। सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने करियर में 112 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.62 की औसत 8701 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 26 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
10 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
59 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines