ODI World cup 2023: विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को देखने को लिए वानखेड़े में जानी-मानी हस्तियां पहुंची थी जिनमे से एक इंग्लैंड के पू्र्व दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेहकम भी थे। डेविड बेहकम वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ कदम रखा तो पूरा स्टेडियम झूम उठा था। ये दृश्य देखकर डेविड काफी गदगद हो गए।
वानखेड़े में पहुंचकर गदगद हुए डेविड बेहकम
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मैदान में प्रवेश किया और पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री के साथ-साथ भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। बेकहम ने उस पल के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में बात की और बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मुझे लगता है कि स्टेडियम में कदम रखना और रोंगटे खड़े हो जाना अच्छा है और मुझे इस स्टेडियम में प्रवेश करते ही यह महसूस हुआ। जब शुरुआत में ज्यादा लोग नहीं थे तब भी सचिन के साथ चलते हुए मुझे इसका एहसास हो रहा था। पूरे मैच के दौरान स्टैंड में मौजूद भारतीय फैंस गर्जना करते रहे और भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए उत्साह बढ़ाया।
ये भी पढ़ें:- AUS vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, यहां पढ़े पल-पल की अपडेट्स
फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
बात दें, सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का रौद्र रूप देखने को मिला। पहले बल्लेबाजो ने कीवी गेंदबाजों की धुनाई की फिर उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए। अकेले मोहम्मद शमी ने इस मैच में 7 विकेट हासिल किए। अब विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
20 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines