Curtis Campher: टी-20 क्रिकेट में जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने नहीं की होगी वो कारनामा आयरलैंड के एक 26 वर्षीय गेंदबाज ने कर दिखाया है। हर बॉलर का सपना अपने करियर में एक बार हैट्रिक लेने का जरूर होता है। चार गेंदों में 4 विकेट चटकाने का कारनामा भी दुनिया के चुनिंदा ही गेंदबाज कर सके हैं। हालांकि, आयरलैंड के फास्ट बॉलर कर्टिस कैम्फर ने 5 गेंदों में पांच विकेट लेकर टी-20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख डाला है। कैम्फर वही गेंदबाज हैं, जो 4 बॉल में चार विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
कैम्फर ने झटके 5 गेंदों में 5 विकेट
आयरलैंड के घरेलू टूर्नामेंट इंटर प्रोविंशियल ट्रॉफी में कर्टिस कैम्फर ने वो कारनामा कर डाला है, जिसका सपना शायद हर गेंदबाज देखता है। कैम्फर ने मुंस्टर रेड्स की ओर से खेलते हुए पांच गेंदों में 5 विकेट लेकर टी-20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है। नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स की टीम 78 के स्कोर पर अपने 5 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। नॉर्थ वेस्ट का हारना तो तय माना जा रहा था, लेकिन कैम्फर गेंद से ऐसा करिश्माई प्रदर्शन कर जाएंगे यह शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। कैम्फर के स्पेल के पहले ओवर में कुल 8 रन बने। दूसरे ओवर की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई और ओवर की तीसरी ही गेंद पर बल्लेबाज ने सिक्स जमा दिया। मगर यह तूफान से पहले की शांति थी।
ओवर की आखिरी दो गेंदों में कैम्फर ने 2 विकेट अपने नाम किए। अगले ओवर में कैम्फर फिर लौटे। पहली ही गेंद पर कैम्फर ने विकेट झटकते हुए अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। अगली गेंद पर कैम्फर ने एक और बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखा दी। चार गेंदों में 4 विकेट कैम्फर के नाम हो चुके थे। वह यह कारनामा दूसरी बार कर चुके थे। ओवर की तीसरी गेंद पर कैम्फर ने बैटर जॉश विल्सन को भी चलता कर दिया। इस तरह से कैम्फर ने लगातार 5 गेंदों में पांच विकेट अपने नाम किए और विपक्षी टीम को सिर्फ 88 रनों पर ढेर कर डाला।
4 गेंदों में 4 विकेट ले चुके हैं कैम्फर
कर्टिस कैम्फर टी-20 क्रिकेट में इससे पहले भी एक बार 4 गेंदों में चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में हासिल की थी। कैम्फर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 गेंदों में चार विकेट चटकाए थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines