नई दिल्ली: आईपीएल के 55वें मुकाबले में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने कैपिटल्स को 27 रनों से हराया। इस मैच में धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके ने 167 रन बनाए, जिसमें आठवें नंबर पर उतरे कप्तान धोनी के 20 रन शामिल रहे। उन्होंने 9 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के जड़कर 222 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। शानदार जीत से गदगद धोनी ने मैच के बाद एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया, जिसने महीनेभर से एक भी मैच नहीं खेला है।
हमें नहीं पता कि अच्छा स्कोर क्या होता है
धोनी ने कहा- विकेट दूसरे हाफ में काफी बदल गया। हम जानते हैं कि हमारे स्पिनर अन्य गेंदबाजों की तुलना में काफी अधिक सीम का इस्तेमाल करते हैं। हमने सोचा था कि यह धीमा हो जाएगा। हमें नहीं पता कि अच्छा स्कोर क्या होता है। इसलिए मैं चाहता था कि गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें फेंकें, लेकिन हर गेंद पर विकेट की तलाश न करें। मुझे लगा कि 166-170 अच्छा स्कोर है, लेकिन एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम बेहतर कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि मोईन और जड्डू को बल्लेबाजी का मौका मिला।
और पढ़िए – पैपराजी ने अनुष्का शर्मा को कह दिया सर, विराट कोहली ने लिए मजे, देखें वीडियो
मैं सैंटनर को पसंद करता
धोनी ने कहा- जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट के अंतिम चरण के करीब आ रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है कि हर किसी के पास खेलने के लिए कुछ गेंदें हों। हमें अपनी बल्लेबाजी से खुश रहने की जरूरत है। धोनी ने आगे कहा- मैं सैंटनर को पसंद करता, वह ऐसा गेंदबाज है जिसने नई गेंद से सपाट विकेटों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह सीम को हिट करके अच्छी गति से गेंदबाजी करता है।
सेंटनर ने 8 अप्रैल के बाद से नहीं खेला मैच
खास बात यह है कि धोनी ने जिस मिचेल सैंटनर का नाम लिया, उसने 8 अप्रैल के बाद से सीएसके के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। सेंटनर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में अपना आखिरी मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इससे पहले उन्होंने सुपरजायंट्स के खिलाफ एक विकेट लिया था। सेंटनर ने 3 मैचों में 81 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। दरअसल, उन्हें महीश थीक्षाना के टीम में शामिल होने के बाद से ही जगह नहीं मिल पाई है।
धोनी ने गायकवाड़ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- गायकवाड़ वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, वह कुछ ऐसा है जो एक बार स्कोर करना शुरू कर देता है, तो सहज हो जाता है। उसके पास खेल की अवेयरनैस है। ऐसे लोग कम ही मिलते हैं जो लोग खेल को पढ़ते हैं, इस तरह के खिलाड़ियों की आपको अपनी टीम में जरूरत होती है।
और पढ़िए – Boxing World Championships: भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम, निशांत, हुसैन और दीपक ने पक्के किए पदक
मुझे ज्यादा मत दौड़ाओ
धोनी ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा- मेरा काम कुछ गेंदों को हिट करना है। मैंने अपनी टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि मुझे यही करना है। मुझे ज्यादा मत दौड़ाओ। मेरे लिए यह काम कर रहा है। मुझे इस तरह योगदान करने में खुशी हो रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
14 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines