Chennai Super Kings: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसमें महाराष्ट्र के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष का नाम शामिल है. इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया है. जिसके कारण ही अब घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी को अगला हार्दिक पांड्या भी कह रहे हैं. घोष को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिटेन किया था. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 से पहले उनका शानदार प्रदर्शन देखकर CSK बहुत खुश होगी.
रामकृष्ण घोष ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
महाराष्ट्र की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक 4 मैच खेले हैं. इन सभी मुकाबलों में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. 31 दिसंबर को महाराष्ट्र की टीम उत्तराखंड के खिलाफ खेली. इस मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 151.61 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 2 गगनुचंबी छक्के जड़े. गेंदबाजी में उन्होंने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. इस मुकाबले में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. महाराष्ट्र की टीम ने 129 रनों से मुकाबले में जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें: योगराज सिंह की BCCI से बड़ी डिमांड, भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी को कोच बनाने की मांग
CSK को मिल गया अपना हार्दिक पांड्या
ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष ने पहले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए और 73 रनों की पारी खेली. दूसरे मैच में सिक्किम के खिलाफ भी उन्होंने 3 विकेट लिए और नाबाद 18 रन जोड़े. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. हालांकि बल्लेबाजी में सिर्फ रन ही बनाए. अब उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने गेंद के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखा और बल्ले से भी तहलका मचाया. आईपीएल 2026 में सीएसके की टीम इस खिलाड़ी को नंबर 7 पर लगातार खेलने का मौका दे सकती है. इस खिलाड़ी में मैच बदलने की क्षमता है.
ये भी पढ़ें: साल 2025 की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11 आई सामने, हार्दिक पांड्या बाहर, टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
7 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
29 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
36 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
55 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines