CSK: 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली सीएसके सीजन से पहले चर्चा में है, क्योंकि इस बार टीम में कई बदलाव होने हैं. रिटेंशन लिस्ट से पहले संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा को लेकर सीएसके और राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड हो सकती है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा चुका है. अब इस खबर पर सीएसके ने भी अपना आधिकारिक बयान जारी कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को लेकर उत्सुकता दिखाई है.
सीएसके ने दिया बड़ा बयान
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीएसके ने संजू सैमसन को लेकर कहा कि सभी जानते हैं कि हम संजू सैमसन को खरीदने के लिए उत्सुक हैं. हमने इस ट्रेडिंग विंडो में उन्हें खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. आरआर ने अभी तक पुष्टि नहीं की है क्योंकि उनके प्रबंधन ने कहा है कि वे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि संजू सीएसके के लिए खेलेंगे.
सीएसके के बयान से साफ हो गया कि वह राजस्थान रॉयल्स के साथ संजू सैमसन को ट्रेड कर सकते हैं. हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राजस्थान ने संजू के बदले रवींद्र जडेजा पर ट्रेड करने के लिए कहा है. लेकिन दोनों टीमें क्या फैसला करती हैं. इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी टीमों को रिटेंशन लिस्ट देने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय कर दी है.
ये भी पढ़ें:- कैसे लगे 8 गेंद पर 8 छक्के? रणजी ट्रॉफी में नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाले आकाश चौधरी ने उठाया राज से पर्दा
लगातार 8 सालों का सफर हो जाएगा खत्म
संजू सैमसन पिछले 8 साल से राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं. साल 2018 से वह इस टीम के कप्तान हैं. लेकिन इस सीजन वह राजस्थान से अपना नाता तोड़ लेंगे, क्योंकि वह अब राजस्थान के साथ नहीं रहना चाहते हैं. साल 2018 से पहले भी संजू साल 2013 से 2015 तक राजस्थान के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अब तक आईपीएल में 177 मैच खेलने वाले संजू ने 30.94 की औसत के साथ 4704 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 3 शतक के अलावा 26 अर्धशतक दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें:- मामूली ट्रॉफी जीतकर हार्दिक पांड्या का मजाक उड़ा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी! पहले की नकल, अब हो रहे ट्रोल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines