Cricket Scotland First Reaction After ICC T20 World Cup 2026 Entry: बांग्लादेश को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद स्कॉटलैंड को इस ग्लोबल टूर्नामेंट में एंट्री मिल गई है. इसको लेकर ‘क्रिकेट स्कॉटलैंड’ ने खुशी जताई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पर लिखा, ‘हमारे मेंस का स्क्वाड भारत की तरफ रवाना हो रहा है.’
T20 WC के लिए मिला इनविटेशन
इस बोर्ड ने अपने बयान में कहा, क्रिकेट स्कॉटलैंड इस बात को कंफर्म करता है कि आईसीसी ने स्कॉटलैंड की मेंस टीम को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए इनवाइट किया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है. आईसीसी ने पुष्टि की है कि बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद स्कॉटलैंड ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह लेगा. टूर्नामेंट के लिए टीम के सिलेक्शन के बारे में डिटेल्स आने वाले दिनों में शेयर की जाएंगी.
‘आईसीसी को कहा-शुक्रिया’
क्रिकेट स्कॉटलैंड की चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रूडी लिंडब्लेड ने कहा, ‘आज सुबह मुझे आईसीसी से एक लेटर मिला जिसमें पूछा गया था कि क्या हमारी पुरुष टीम पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगी, और हमने इसे स्वीकार कर लिया है.हम इस इनविटेशन के लिए आईसीसी के आभारी हैं. ये स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के लिए लाखों सपोर्ट्स के सामने ग्लोबल स्टेज पर मुकाबला करने का एक रोमांचक मौका है. हम ये भी मानते हैं कि ये मौका मुश्किल और अनोखे हालात के कारण मिला है.’
यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह
ट्रेनिंग के बाद भारत पहुंचेगी टीम
लिंडब्लेड ने आगे कहा, ‘हमारी टीम आने वाले टूर की तैयारी के लिए कुछ हफ्तों से ट्रेनिंग कर रही है और अब जल्द ही भारत पहुंचने की तैयारी कर रही है ताकि वहां के माहौल में ढल सकें, खेलने के लिए तैयार हो सकें और एक शानदार आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में योगदान दे सकें.’
यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़
जय शाह ने किया फोन
क्रिकेट स्कॉटलैंड के चेयरमैन विल्फ वॉल्श ने कहा, ‘आज सुबह मुझे आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का फोन आया, जिसमें उन्होंने कंफर्म किया कि स्कॉटलैंड को आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का इनविटेशन मिलेगा. मुझे अपनी टीम की ओर से इसे स्वीकार करके खुशी हुई, जो खेलने के लिए तैयार है.हम इस मौके के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का शुक्रिया अदा करते हैं और आने वाले हफ्तों में भारत में दुनिया की कुछ बेहतरीन टीमों के साथ मुकाबला करने के लिए बेकरार हैं.’
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
10 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines