Cricket History: 20 जून ये वो तारीख है, जो टीम इंडिया के तीन पूर्व कप्तानों के लिए बेहद खास है। इस दिन 3 भारतीय दिग्गज क्रिकटरों का सपना पूरा हुआ है। इस दिन टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टेस्ट डेब्यू किया था।
दरअसल, क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे बड़ा और पुराना फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट है। यह आज भी सर्वोपरि माना जाता है। इस फॉर्मेट में खेलना क्रिकेटर का सपना होता है। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड, विराट कोहली ने वेस्टइंडीज और सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इन तीनों दिग्गजों ने क्रिकेट में कई सारे कीर्तिमान बनाए और अपनी पहचान स्थापित की है।
और पढ़िए – जो रूट के इनोवेटिव शॉट्स के पीछे का क्या है राज? केविन पीटरसन ने किया खुलासा
विराट कोहली टेस्ट डेब्यू ( Virat Kohli Test Debut)
विराट कोहली ने 2011 में आज ही के दिन अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में कोहली मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी कोहली कोई कमाल नहीं कर पाए थे, वह 15 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट में रनों की बारिश की। कोहली ने 109 मैचों की 185 पारियों में 8479 रन बनाए हैं। वह 28 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं।
राहुल द्रविड़ टेस्ट डेब्यू (Rahul Dravid Test Debut)
20 जून 1996 को टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेला था। उन्होंने पहली पारी में द्रविड़ ने 95 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी, ये टेस्ट ड्रा रहा था। राहुल द्रविड़ ने करीब 16 साल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 13288 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए।
और पढ़िए – नाथन लियोन ने मोईन अली के लिए जताई सहानुभूति, बोले- ‘चोट के साथ गेंदबाजी करना आसान नहीं’
सौरव गांगुली टेस्ट डेब्यू (Sourav Ganguly Test Debut)
बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने भी 20 जून को राहुल द्रविड़ के साथ ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 131 रन बनाए थे। गांगुली ने अपना आखिरी टेस्ट 2008 में खेला। गांगुली ने 113 टेस्ट मैचों में 7212 रन बनाए हैं। इस दौरान 16 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
22 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
23 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
56 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines