हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Semifinal से पहले नई टीम का ऐलान, विराट बने कप्तान रोहित बाहर; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुने 12 खिलाड़ी

Team Of World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल से पहले एक नई टीम का ऐलान हुआ है। विराट कोहली को इस टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसमें भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
Cricket Australia Picks Team of World Cup 2023 Virat Kohli Becomes Captain No Rohit Sharma

Team Of World Cup 2023: भारतीय टीम 15 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने लीग स्टेज में रोहित शर्मा की कप्तानी में सभी 9 लीग मैच अपने नाम किए थे। भारत इस टूर्नामेंट की अभी तक एकमात्र अजेय टीम रही। पर अब सेमीफाइनल से पहले एक नई टीम सामने आई है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टीम चुनी है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने।

किसे मिली टीम में जगह?

दरअसल अगर आप सोच रहे हैं कि क्या यह टीम इंडिया का ऐलान हुआ है तो नहीं ऐसा नहीं है। यह टीम चुनी गई है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के आधार पर अपनी टीम ऑफ द वर्ल्ड कप चुनी है। इस टीम के कप्तान विराट कोहली बनाए गए हैं। जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस टीम में शामिल नहीं हैं। वहीं भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी समेत कुल चार खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें:- ‘बाबर आई लव यू’, हार के बावजूद कप्तान का पाकिस्तान में हुआ जबर्दस्त स्वागत, वीडियो हो रहा है वायरल

विज्ञापन

साथ ही अन्य देशों की बात करें तो चार भारतीयों के अलावा इस टीम में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के एक-एक, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के 3-3 खिलाड़ियों को जगह मिली है। खास बात यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विराट को इस टीम का कप्तान चुना है। गौरतलब है कि 2021 में कप्तान के पद से विराट कोहली ने इस्तीफा दे दिया था। फिर भी सीए द्वारा उन्हें कप्तान चुना गया है। वहीं सबसे सफल कप्तानों में से एक के तौर पर उभरे रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें:- WC 2023: लीग स्टेज में किस बल्लेबाज का रहा जलवा, किसने चटकाए सबसे अधिक विकेट? आपके हर सवाल का जवाब यहां

विज्ञापन

ये है 12 सदस्यीय टीम

क्विंटन डी कॉक, रचिन रवींद्र, विराट कोहली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यान्सन, एडेन मारक्रम, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, एडम जैम्पा, जसप्रीत बुमराह, दिलशान मधुशंका (12th)।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola