हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, पहला मैच नहीं खेलेगा तूफानी गेंदबाज

विज्ञापन
WTC 2023 Final Australia Test Team

IND vs AUS: फरवरी में शुरू होने वाले इंडिया ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कंगारू टीम का ऐलान कर दिया है। 18 सदस्यीय टीम में ऑस्ट्रेलिया ने 4 स्पिनर्स को जगह दी है, यानि ऑस्ट्रेलिया का फोकस भी स्पिन पर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बात यह है कि पहले ही टेस्ट से उनका धाकड़ गेंदबाज बाहर हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने चुनी 18 सदस्यीय टीम

इंडिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें 4 स्पिनर्स और 6 तेज गेंदबाज शामिल हैं। जबकि 8 बल्लेबाज शामिल हैं, जिनमें ऑलराउंडर भी शामिल हैं। कई खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

और पढ़िए – IND vs SL: दूसरे वनडे में मिलेगा सूर्यकुमार यादव को मौका? ये हो सकती है Team India की Playing XI

https://twitter.com/ICC/status/1613151344180838400?s=20&t=TeUnbl3sMzajJQhJgAYsiA

मिचेल स्टार्क पहले टेस्ट से बाहर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा, लेकिन पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक झटका भी लगा है, क्योंकि टीम के लीडिंग तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर ने टीम का ऐलान करते हुए बताया कि 9 फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में स्टार्क नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह अपनी टूटी हुई उंगली की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, हालांकि वह दिल्ली में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने 4 स्पिनर्स को किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों के लिए 18 सदस्यीय टीम में 4 स्पिनर्स को चुना है। जिसमें नाथन लियोन, मिचेल स्वेप्सन, टॉड मर्फी और एश्टन एगर को शामिल किया गया है। क्योंकि इंडियन पिचों पर स्पिन बल्लेबाजों को मदद मिलती हैं। इसके अलावा टीम में 6 तेज गेंदबाज शामिल हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया पूरी तैयारी के साथ इंडिया दौरे पर पहुंच रही है। जिससे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

और पढ़िए – IPL 2023: सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान, जानिए आईपीएल खेल पाएंगे या नहीं

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें