Alex Carey AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. टेस्ट का पहला दिन कंगारू टीम के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने फर्स्ट इनिंग में 8 विकेट खोकर 326 रन स्कोर बोर्ड पर लगा लिए हैं. एलेक्स कैरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली.
हालांकि, टेस्ट के पहले दिन मैच में एक ऐसा पल आया, जिसने हर किसी को हैरान कर डाला. कैरी के खिलाफ इंग्लैंड टीम ने कैच की जोरदार अपील की. बॉलर से लेकर तमाम फील्डर्स की अपील में फुल कॉन्फिडेंस नजर आया. हालांकि, रिप्ले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिमाम ही घुमा डाला.
कैरी को नॉटआउट देने पर बवाल
दरअसल, हुआ यूं कि एलेक्स कैरी 72 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. जोश टंग की एक गेंद उनके बल्ले से पास से गुजरी और गेंदबाज-कीपर ने जोरदार अपील की. हालांकि, ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दे दिया. इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने डीआरएस लेने का फैसला किया. अब रिप्ले में कुछ ऐसा नजर आया, जिसको देखकर हर कोई दंग रह गया.
गेंद बल्ले के पास पहुंचने से पहले ही स्निको में हरकत होती हुई दिखाई दी. हालांकि, जब बॉल बैट के पास से गुजरी, तो स्निको में कोई हरकत तक नहीं हुई. यह नजारा देखकर पूरा इंग्लिश खेमा दंग रह गया. थर्ड अंपायर ने कैरी को नॉटआउट करार दे दिया. इंग्लैंड टीम के अनुसार, स्निको में तकनीकी गड़बड़ी होने की वजह से कैरी को जीवनदान मिल गया.
ये भी पढ़ें: कौन हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी Prashant Veer, जिनके लिए CSK ने लुटाए 14.20 करोड़
कैरी को मिला किस्मत का साथ
तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 106 रनों की शानदार पारी खेलने वाले कैरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि जब बॉल उनके बल्ले के पास से गुजरी थी, तो कुछ आवाज आई थी. कंगारू विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि शायद उन्हें आज किस्मत का साथ मिला. कैरी के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा. ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड और मार्नस लाबुशेन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines