IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हाल ही में ऐलान किया गया। इसमें जहां कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई वहीं दूसरी ओर दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पुजारा के ड्रॉप होने के बाद एकतरफ जहां उनके करियर के अंत की चर्चाएं हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट टीम में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है।
दिलीप ट्रॉफी में खेल सकते हैं पुजारा
बता दें कि टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर से डोमेस्टिक क्रिकेट की ओर लौटने वाले हैं। वे दिलीप ट्रॉफी में साउथ जोन से खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुजारा को मैनेजमेंट ने ये बता दिया है कि अगर वे डोमेस्टिक में अच्छा परफॉर्म करेंगे तब ही उनकी वापसी के चांस हैं। ऐसे में इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
पुजारा ने शेयर किया प्रेक्टिस का वीडियो
पुजारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे किसी मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। पुजारा बैटिंग के दौरान कई तरह के शॉट खेलते हुए दिखे। वे डिफेंस की तकनीक पर भी काम कर रहे हैं। पुजारा ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
पुजारा के बल्ले से पिछली 6 पारियों में निकले थे सिर्फ 140 रन
अगर चेतेश्वर पुजारा का हालिया प्रदर्शन देखें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेली। वह भारत में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी फ्लॉप रहे थे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछली छह पारियों में केवल 140 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है। जबकि इस दिग्गज को टीम इंडिया की रीढ की हड्डी कहा जाता है।
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
5 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
11 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
56 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines