Champions Trophy 2025 Venue: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए वेन्यू तय हो गया है। साल 2025 में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए एग्रीमेंट साइन कर लिया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए 8 टीमों ने क्वालीफाई किया है। आईसीसी विश्व कप 2023 की रैंकिंग में टॉप की 8 टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का मौका मिलेगा। चलिए बताते हैं किस देश में होने वाला है आईसीसी चैंपियंस ट्राफी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच
किस देश में होगा चैंपियंस ट्रॉफी
पहले से ही तय माना जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। हाल ही में हुए एशिया कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इनकार कर दिया था, इसके बाद एशिया कप में भारत का मुकाबला श्रीलंका में कराया गया था। बाद में जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान को मेजबान टीम बनाए जाने की बात की जा रही थी, तो फिर से भारतीय टीम ने टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। इस पर पीसीबी ने बीसीसीआई से आपत्ति जताते हुए आईसीसी से इसकी शिकायत भी की थी। अब आईसीसी ने फैसला किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में ही कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 से भी रोहित शर्मा होंगे बाहर! कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?
इन टीमों ने किया टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई
आईसीसी विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में जो टीमें टॉप 8 में थी, सिर्फ उन्हीं टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई किया है। इस टूर्नामेंट से इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम का भी पत्ता कट सकता था, लेकिन आखिरी में जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने क्वालीफाई कर लिया। इसके अलावा 2 और भी मुख्य टीमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका है, जो चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाली है। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाली टीमें है भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
29 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
55 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines