Ravichandran Ashwin: 10 साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया ने साल 2013 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी तीन अलग-अलग ICC टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। इस ट्रॉफी को जीतने वाली टीम में स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी अहम हिस्सा थे। उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रविचंद्रन अश्विन अपने करियर में पूर्व कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को मिलकर तीनों के अंडर में खेल चुके हैं। अश्विन ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर धोनी में ऐसी कौन सी चीज है, जो उन्हें दूसरे कप्तानों से अलग और खास बनाती है।
धोनी में क्या था खास, अश्विन ने किया खुलासा
आर अश्विन ने बताया है कि ‘धोनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों में अपने खेल को लेकर सुरक्षा का भाव रहता था और एमएस किसी भी आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने मुख्य 15 खिलाड़ियों का पुरजोर समर्थन किया करते थे। कुछ ऐसा ही धोनी ने आईपीएल के दौरान भी किया।’
धोनी खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा का भाव देते थे
साल 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे अश्विन ने आगे कहा कि ‘हम ज्यादातर लोग एमएस धोनी के नेतृत्व की बात करते हैं, ऐसे में सवाल है कि धोनी क्या किया करते थे? बात यह है कि धोनी ने बातों को बहुत ही साधारण रखा। मैं धोनी के अंडर में खेला। वह 15 खिलाड़ी चुनते थे और पूरे साल इन्हीं 15 और 11 के साथ मैदान पर उतरते थे। किसी भी खिलाड़ी के लिए सुरक्षा का भाव बहुत ही अहम है।
पिछले 10 साल में कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई टीम इंडिया
विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी (फाइनल) हारी थी। फिर साल 2019 विश्व कप (सेमीफाइनल) में भी भारत को हार मिली। इसके बाद टीम इंडिया 2022 का टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई। अब इसी साल वनडे विश्वकप 2023 का आयोजन होना है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मिली हार पर क्या बोले अश्विन
WTC Final में मिली हार के बाद अश्विन ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का समर्थ किया। उन्होंने कहा कि ‘यह समझा जा सकता है कि इस बात से फैंस में खासा गुस्सा है कि भारत पिछले दस साल में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सका है, मुझे प्रशंसकों के साथ सहानुभूति है, लेकिन सोशल मीडिया खिलाड़ी विशेष को लेकर ड्रॉप किए जाने, किसी को शामिल करने, आदि जैसे मैसेज करता रहता है, लेकिन आप एक बात जान लें कि खिलाड़ियों की योग्यता में पखवाड़े भर में बदलाव नहीं आ जाएगा।
संबंधित खबरें
एज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
12 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
16 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
55 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
58 mins agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
59 mins agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines