Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को हो सकता है. उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंपनी है. जिससे मिनी ऑक्शन की तैयारी किया जा सके. मौजूदा समय में आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरे सीजन में जीत दर्ज करने की तैयारी कर रही है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
2 विदेशी खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी की टीम इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज कर सकती है. लिविंगस्टोन को आरसीबी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ रुपये खर्च करके अपने साथ जोड़ा था. आरसीबी की टीम ने लिविंगस्टोन को 10 मैच खिलाया. जिसमें उन्होंने 8 पारियों में 133.33 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 112 रन ही बनाए थे. गेंद के साथ भी बुरी तरह से फेल हुए थे.
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है. आरसीबी ने उन्हें 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. एनगिडी ने 2 मैचों में 4 विकेट तो झटके, लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी टीम में फिट नहीं कर पा रही है. वहीं लुंगी की इकॉनमी के कारण भी फ्रेंचाइजी आगे बढ़ने का फैसला कर सकती है. इसके अलावा रिप्लेसमेंट के तौर पर मंयक अग्रवाल आरसीबी के साथ जुड़े थे. उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ हनीट्रैप वाली साजिश, जान से मारने की भी मिली धमकी!
बड़े फैसले लेने वाली है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
चैंपियन टीम होने के बाद भी आरसीबी की टीम नए सीजन से पहले कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. जिसके कारण ही मैनेजमेंट टीम की कमियों पर काम कर सकती है. जिसके कारण ही तेज गेंदबाज रासिक सलाम डार को भी बाहर किया जा सकता है. इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने 6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. रासिक सलाम डार ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया था. इसके अलावा स्वप्निल सिंह को भी रिलीज किया जा सकता है. स्वप्निल सिंह को फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि उसके बाद भी उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था.
ये भी पढ़ें: शर्मनाक हार ने टीम इंडिया को चौंकाया, हार के 4 गुनहगारों पर उठ रहे हैं बड़े सवाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines