ICC Cricketer of The Year 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा साल 2023 के बेस्ट क्रिकेटर्स के लिए चार खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया। इन चार में से दो नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं। इस लिस्ट में बचे हुए दो नाम हैं साल 2023 वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड। यानी इन चार में से किसी एक को आईसीसी द्वारा अपने सबसे बड़े सम्मान के लिए चुना जाएगा। इस अवॉर्ड को सर गैरफील्ड सोबर्स ट्रॉफी का नाम भी दिया जाता है।
साल 2023 में कैसा रहा इन चारों का प्रदर्शन
विराट कोहली
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2023 में कुल 35 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 36 पारियों में इस साल 2048 रन बनाए थे। उनके नाम इस साल 8 शतक और 10 अर्धशतक आए। उन्होंने पूरे साल 66.06 की औसत से रन बनाए हैं। 186 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।
रवींद्र जडेजा
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए भी साल 2023 शानदार रहा है। उन्होंने पूरे साल कुल 35 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके बल्ले से इस साल 613 रन निकले। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया। वह मौजूदा समय में नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर भी हैं। उन्होंने पूरे साल में कुल 66 विकेट झटके।
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के लिए साल 2023 बेहतरीन रहा। उन्होंने बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान हर तरह से सफलता हासिल की। उनकी कप्तानी में एक साल में ही ऑस्ट्रेलिया ने दो आईसीसी खिताब जीते। वह पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीते। उसके बाद वर्ल्ड कप 2023 का खिताब भी ऑस्ट्रेलिया ने उनकी कप्तानी में जीता। उन्होंने इस पूरे साल 24 मुकाबलों में 59 इंटरनेशनल विकेट भी झटके।
ट्रेविस हेड
ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में जहां WTC और वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीता। वहीं इन दोनों आईसीसी टाइटल की जीत में ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो साबित हुए ट्रेविस हेड। पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ ट्रेविस हेड ने जलवा दिखाया। इसके बाद वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी हेड ने शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया को छठी बार चैंपियन बनाया।
यह भी पढ़ें- केपटाउन में ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को नुकसान, छिन गया नंबर 1 का ताज
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, नेपाल की बढ़ी चिंता; देखें किस ग्रुप में कौन सी टीम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines