Kerala Cricket League 2025: भारत में टैलेंट की कमी बिल्कुल भी नहीं है। इस देश में रोजाना एक से बढ़कर एक स्टार देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल भारत में कई राज्यों में टी20 लीग खेली जा रही है। जहां पर रनों की बारिश देखने को मिल रही है। केरल क्रिकेट लीग में अब सलमान के बल्ले का तूफान देखने को मिला है। सलमान ने आखिरी 12 गेंदों में 11 छक्के जड़कर एक रिकॉर्ड ही बना दिया है। इसी के साथ उन्होंने एक ओवर में ही 40 रन ठोक दिए।
मैदान पर सलमान निज़ार नाम का आया तूफान
केरल क्रिकेट लीग में अडानी तिरुवनंतपुरम रॉयल्स बनाम कालीकट ग्लोबस्टार के मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे सभी क्रिकेट फैंस के ही होश उड़ा दिए। कालीकट ग्लोबस्टार की टीम ने 18 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 115 रन ही बनाए थे। उस समय 13 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे सलमान निज़ार पर सभी की उम्मीदें टिकी थी। सलमान ने 19वें ओवर में पहले 5 छक्के जड़े और आखिरी गेंद पर 1 रन ले लिया। जिसके बाद आखिरी ओवर में सलमान ने 6 छक्के जड़ दिए। नो बॉल और वाइड के कारण इस ओवर में कुल 40 रन बनाए। सलमान ने आखिरी 12 गेंदों में 11 छक्के जड़ दिए। वहीं इन 2 ओवर में 71 रन बने। जिसके कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवरों में 186 रन बना डाले। वहीं सलमान ने सिर्फ 26 गेंदों में ही 86 रनों की तूफानी पारी खेली।
फिनिशर की भूमिका में नजर आते हैं सलमान
86 रनों की अपनी इस पारी में सलमान निज़ार ने कुल 12 गगनचुंबी छक्के जड़े। केरल क्रिकेट लीग 2025 के सीजन में ये पहला मुकाबला नहीं है, जब सलमान ने बल्ले से तहलका मचाया है। इससे पहले भी सलमान ने 26 गेंदों में ही नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा 34 गेंदों में नाबाद 51 रन भी वो बना चुके हैं। इसी सीजन में ही सलमान निज़ार एक बार 44 गेंदों में 77 रन कूट चुके हैं। आईपीएल 2025 के मिड सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने सलमान का ट्रायल लिया था। अब उन पर आईपीएल 2026 के ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की कप्तानी में इंडिया डेब्यू, अब इस खिलाड़ी ने टीम बदलने का किया ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
16 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines