Bumrah injury Update: जसप्रीत बुमराह की चोट जो पर जो अपडेट सामने आया है वो आईपीएल फैंस और टीम इंडिया के लिए किसी झटके से मक नहीं हैं। क्योंकि बुमराह का आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले तक मैदान पर वापसी करना बेहद मुश्किल हैं। उन्हें चोट परेशान कर रही और अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वह कब तक रिकवरी पूरी करेंगे।
आईपीएल फैंस और टीम को इंडिया को झटका!
अगर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना लेती है तो बुमराह का नहीं होना उसके लिए एक बड़ा झटका है। जबकि आईपीएल तक बुमराह फिट नहीं होते तो फैंस के लिए भी यह बुरी खबर होगी, क्योंकि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले इस स्टार गेदंबाज की फैन फॉलोइंग तगड़ी है।
और पढ़िए – बाबर आजम को इस बॉलर ने दिया चैलेंज, कहा- विराट कोहली का विकेट लेना है, देखें Video
कब वापसी करेंगे बुमराह?
दैनिक भास्कर ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बुमराह के IPL 2023 और जून में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलने पर संशय है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उनकी चोट को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। बताया जा रहा है कि बुमराह अब अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं।
फिलहाल कहां हैं बुमराह?
पीठ की चोट से जूझ रहे बुमराह इस वक्त राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वह कुछ समय से गेंदबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि वह मार्च-अप्रैल में होने वाले IPL के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन अब खबर है कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी और समय लग सकता है।
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबर, तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हुए टीम के दो बड़े ‘योद्धा’
पिछले 7 महीने से क्रिकेट से दूर हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेला था। वह पिछले 7 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। पिछले साल जुलाई में उन्हें इंग्लैंड दौरे पर पीठ में परेशानी हुई थी। स्ट्रैस फ्रेक्चर की वजह वह एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। फिर टी-20 वर्ल्ड कप से भी बुमराह पूरी तरह से बाहर हो गए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
10 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
17 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
18 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
19 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
19 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
20 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
20 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
20 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
21 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines