AUS vs ENG Boxing Day Test: बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन बनाकर सिमट गई. गेंदबाजी में जोश टंग ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, गस एटकिंसन ने भी दो विकेट अपने नाम किए. कंगारू टीम से ज्यादा हाल बेहाल इंग्लिश बल्लेबाजों का रहा. इंग्लैंड की पूरी टीम फर्स्ट इनिंग में महज 110 रन बनाकर ढेर हो गई. माइकल नेसर ने चार तो स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट चटकाए.
ऑस्ट्रेलिया के बैटर्स का सरेंडर
बॉक्सिंग-डे टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. ट्रेविस हेड 12 और जेक वेदराल्ड 10 रन बनाकर चलते बने. वहीं, मार्नस लाबुशेन 6 और कप्तान स्टीव स्मिथ के खाते में सिर्फ 9 रन आए. उस्मान ख्वाजा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 29 रन बनाकर आउट हुए. एलेक्स कैरी 20 रन ही बना सके, तो कैमरून ग्रीन के खाते में महज 17 रन आए.
माइकल नेसर ने निचले क्रम में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों की नाबाद पारी खेली. जोश टंग के आगे कंगारू बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और पूरी टीम सिर्फ 152 रन बनाकर सिमट गई. टंग ने कहर बरपाते हुए 45 रन देकर 5 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के 10 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव! देखिए पूरी लिस्ट
इंग्लैंड का हाल रहा बेहाल
ऑस्ट्रेलिया से भी ज्यादा हालत इंग्लैंड की खस्ता रही. कंगारू गेंदबाजों के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि गस एटकिंसन ने 28 रनों का योगदान दिया.
इंग्लैंड के आठ बल्लेबाज पहली पारी में दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके. माइकल नेसर ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि बोलैंड ने 3 विकेट निकाले. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 4 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. कंगारू टीम के पास अब कुल 46 रनों की बढ़त हो चुकी है.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
53 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
53 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines