Bhuvneshwar Kumar: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का फॉर्मेट इस बार टी-20 वाला रखा गया है। यह तीसरा मौका होगा जब एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले साल 2016 और 2022 में टूर्नामेंट का आयोजन फटाफट फॉर्मेट में किया गया था। टी-20 एशिया कप के इतिहास में सिर्फ एक गेंदबाज ऐसा हुआ है, जिसने एक ही मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा करके दिखाया है। यह महारिकॉर्ड भारतीय बॉलर के नाम दर्ज है।
5 विकेट हॉल लेने वाला इकलौता बॉलर
टी-20 एशिया कप के इतिहास में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज भुवनेश्व कुमार हैं। भुवी ने यह कारनामा साल 2022 में करके दिखाया था। भुवनेश्वर ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 4 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे। भुवी ने अफगानिस्तान के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला था।
भुवनेश्वर ने टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से तीसरा सबसे बेस्ट स्पेल फेंका था। भुवी ने पांच में से 4 विकेट सिर्फ पावरप्ले में ही निकाल दिए थे। यह टी-20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर का अब तक का सबसे बढ़िया स्पेल भी था। भुवनेश्वर के अलावा कोई भी गेंदबाज टी-20 एशिया कप में अब तक एक मुकाबले में 5 विकेट नहीं निकाल सका है।
भुवी के नाम सबसे ज्यादा विकेट
पांच विकेट हॉल लेने के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार टी-20 एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। 6 मैचों में भुवी ने कुल 13 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है और उनका इकोनॉमी 5.34 का रहा है। वह तीन ओवर मेडन भी डाल चुके हैं। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को इस मुकाबले में 101 रनों से रौंद डाला था। यह वही मुकाबला था, जिसमें विराट कोहली ने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शतकीय पारी खेली थी। कोहली ने 61 गेंदों पर 122 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines